google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्णा साहू से फसल का अच्छे दाम दिलाने के बहाने 2 लाख की ठगी,पुलगांव थाना में 420 का मामला दर्ज

Cg24आजतक न्यूज

गुंडरदेही प्रशासन के सहयोग नहीं मिलने से नाराज किसान ने दुर्ग पुलिस की शरण लिया, आरोपी और भी दर्जन भर गांवों के किसानों को किए हैं ठगी

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू – प्रदेश सरकार भले ही किसान हितेषी बताते हैं पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के गृह जिले में बालोद जिले के एक किसान को ठगी का शिकार होना पड़ा

मामला पड़े सिर्फ cg 24 आजतक न्यूज़ पर

बालोद ब्लॉक के ग्राम पिपरछेड़ी के एक किसान कृष्णा राम साहू जो पूर्व जिला पंचायत सदस्य को गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम गौरकापार निवासी आरोपी छत्रपाल चंद्राकर उर्फ गोकर्ण ने लगभग दो लाख रुपया का किया ठगी, आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कराया है आरोपी गोकर्ण ने पिपरछेड़ी निवासी कृष्णा राम साहू की अरहर और दलहन बटरी का फसल को अच्छे दाम में बेचने का झांसा दिया करीब 2 लाख रुपया की फसल एवज में 40 हजार रुपया देकर वह फरार हो गया

पुलगांव पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा राम साहू ने रायपुर निवासी सतपाल सिंह भाटिया का गोकुल नगर स्थित 31 एकड़ खेत रेगह में ले रखा है, यह उसके अरहर व दलहन का फसल उगाई फसल पकने के बाद 115 कट्ठा बटरी और दस अरहर को 8 मार्च को आरोपी गोकर्ण ने अरहर के लिए 25190 का बैटरी के 182680 हजार रुपया दिलाने का झांसा दिया साथ ही कागजात में एग्रीमेंट करके 40470 हजार रुपया एडवांस और शेष राशि को 11 मार्च को देने लिखित वादा किया था उसके बाद से आरोपी छत्रपाल चंद्राकर ने लगातार किसान को आज काली करते-करते अब तक उन्हें राशि नहीं मिला तब किसान ने गुंडरदेही तहसील पुलिस थाना के चक्कर काटते काटते 2 महीना बीत गए पर गुंडरदेही प्रशासन की ओर से किसी प्रकार का किसान को सहयोग नहीं मिलने के कारण उन्होंने दुर्ग के पुलगांव थाना के शरण लेकर आरोपी छत्रपाल चंद्राकर के खिलाफ धारा 420 के मुकदमा कायम हुआ पुलगांव थाना ने विवेचना में लिया है आगे किसान कृष्णा साहू ने बताया कि आरोपी छत्रपाल चंद्राकर के साथ लगभग 10 आरोपी और भी है जो आसपास के लोगों को किसानों को बहला-फुसलाकर अपना ज्यादा महंगा रेट में फसल खरीदी की लेकर पैसे के लिए चक्कर कटवाते हैं उन्होंने प्रशासन पर आरोप भी लगाया कि प्रशासन के साथ गांठ के कारण किसान लगातार ठगी का शिकार हो रहे हैं।

आरोपी छत्रपाल चंद्राकर ने और भी दर्जनों गांव के किसानों को ठगी का शिकार बना लिए हैं जैसे कि गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम मुंडेरा, चंदनबिरही, पिपरछेड़ी, रनचिरई , रेहची, यदि पुलिस अपराधियों को पकड़ने में कामयाब हो गया तो इन दिनों की संख्या और बढ़ सकता है।

वही किसान कृष्णा राम साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि गुंडरदेही थाना व तहसील कार्यालय में 2 महीना से चक्कर काटने के बाद भी उनसे कोई आश्वासन नहीं मिला आखिर बालोद जिले की किसान को ठगी का शिकार होना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *