google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नन्हे बच्चों का मुस्लिम समाज ने किया सम्मान, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिया गया नियुक्ति पत्र

बालोद-आज ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले नन्हे रोजदार बच्चों को सनद मोमेंटो दे कर के उनकी हौसला अफजाई की गई। आयोजन में मेहमान के रूप में ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के संरक्षक अकरम कुरैशी, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद शादाब, बालोद जिला अध्यक्ष हाजी जाहिद अहमद खान और प्रदेश के दीगर पदाधिकारी मौजूद थे।

जहां सभी अतिथियों ने बालोद जिले के नन्हे रोजदार बच्चों का सनद मोमेंटो और छतरी दे कर के उनकी हौसला अफजाई की। साथ ही जिला संगठन के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जाहिद अहमद खान ने अतिथियों को बताया कि यह ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन समाज के गरीब तबके के लोग जो शासन द्वारा दिए गए अधिकारों का उपयोग नहीं कर पाते हैं, उन्हें उनका अधिकार दिलाना, गरीब बच्चों की तालीम तरबीयत करना, शादी के लायक हुई बहनों के लिए रिश्ता तलाश कर उनकी शादी करवाना, समाज के हित में काम करना, समाज की बुराइयों को खत्म करना और सब साथ मिलकर आगे बढ़ने जैसे विभिन्न सामाजिक व जनहित के कार्यों को लेकर फाउंडेशन काम करेगा। जिसमें फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों का साथ जरूरी है। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के हमारे पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अकरम कुरैशी जी, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज जी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद शादाब जी और उपस्थित मेहमानों ने फाउंडेशन की इस कोशिश को काबिले तारीफ कहा। जिलाध्यक्ष जाहिद खान ने कहा कि हम भी इन सभी प्रदेश के पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा करते हैं और उम्मीद करते हैं आप हमें रास्ता दिखाते रहें हम उस पर चलकर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आदिल हामिद सिद्दिकी ने प्रदेश व बालोद जिले से आए सभी पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा किया। उक्त जानकारी फाउंडेशन के जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद अमजद चौहान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *