google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

5 वर्षों से लंबित वेतन का अतिशीघ्र समझौता करने की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ का विरोध प्रदर्शन

दल्ली राजहरा आजतक न्यूज :- लगभग 05 वर्षों से लंबित वेतन समझौते एवं सेल प्रबंधन द्वारा वेतन समझौते को लेकर अपनाये जा रहे अड़ियल रवैये के खिलाफ और अतिशीघ्र वेतन समझौता करने की मांग को लेकर आज खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ शाखा दल्ली राजहरा द्वारा मांईस आंफिस गेट पर काला झंडा दिखाकर व काली पट्टी लगाकर अपना विरोध जताया,साथ ही 30 तारीख को होने वाले हड़ताल को पूरी तरह से सफल बनाने की अपील की और नारा दिया कि मजदूर मजदूर भाई भाई,लड़ के लेंगे पाई पाई,, ईस विरोध सभा को खदान मजदूर संघ भिलाई की ओर से जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने संबोधित किया और सभी कर्मचारियों से ईस हड़ताल को सफल बनाने की अपील की,ईस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खदान मजदूर संघ भिलाई की ओर से महामंत्री एम पी सिंग, राजहरा शाखा अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, राजेंद्र राजपूत,नागेश जैन, संजय जाधव, महेंद्र साहू,ओ, पी सोनी उपस्थित थे। ईस संयुक्त ट्रेड यूनियन के कार्यक्रम में संयुक्त यूनियन के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
मुश्ताक अहमद जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ
जिला बालोद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *