



Cg24आजतक न्यूज ओम गोलछा
डौंडीः जिला कलेक्टर जनमेजय महोबे जी के दिशानिर्देशन में व जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.ठाकुर के मार्गदर्शन में ईंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान मे ब्लाक रेडक्रॉस प्रभारी संजय बंजारे के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रो में शतप्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त कर जनसमुदाय को वैश्विक महामारी कोविड 19 के दि्तिय व तृतीय लहर से बचाव करने के उद्देश्य से रेडक्रॉस टीम से व्याख्याता श्री प्रीत बंजारे ,श्री ईशु साहू व छात्राएं मोनिका,येनुका,रीना,वेदिका कुंती सुरडोंगर व दिव्या,तेजेश्नवनी मरकाटोला के छात्रायें ग्राम में रैली निकालकर व घर घर जाकर18 वर्ष से अधिक के आयु वर्ग के लोगों से वैक्सीन के उचित डोज लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे है व टीकाकरण केंद्रों में पहुंचाकर टीका लगवाने मे सहायता कर वैक्सीनेशन के उपरांत आई रही परेशानीयों पर सार्थक चर्चा करके टीकाकरण के संबंध मे फैलाये गये भ्रम को दूर करके लोगों को जागरूक कर टीकाकरण के महत्व को बडी़ बारिकी से समझाते हुए इसे कोरोना के संक्रमण से बचाव का एकमात्र उपाय बताते हुए घर परिवार के प्रत्येक सदस्यों का शतप्रतिशत टीकाकरण कराने का आग्रह कर रहे है।।इस जागरूकता अभियान मे ग्राम के महिला स्वसहायता समूह के सक्रिय कार्यकर्ता श्रीमती कामिनी साहू , श्रीमती चंद्रिका रोजगार सहायक सुरडोंगर श्रीमती चंम्पेश्वरी तथा सुरडोंगर हायर सेकंडरी स्कूल के संस्था प्रमुख श्री बी.के.बहुरुपी एवं टीकाकरण केंद्रों मे पदस्थ शिक्षक श्री मणिशंकर तिवारी,श्री कन्हैया विश्वकर्मा व टीकाकरण अभियान में पदस्थ शिक्षकों का लगातार सहयोग व मार्गदर्शन मिल रहा है।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904