google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकटटा के इको क्लब के छात्र छात्राओं ने अंर्तराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस के अवसर नशा छोड़ने का दिया संदेश


डौण्डी लोहारा-विकास खण्ड के वनांचल ग्राम मड़ियाकटटा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकटटा के प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने अंर्तराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस के अवसर पर इको क्लब के छात्र छात्राओं एवं सभी बच्चों को नशामुक्ति का शपथ दिलाई गई। और घर घर जाकर बच्चों को नशामुक्ति का जागरूक किया और छात्र छात्राओं को नशामुक्ति अभियान के लिए प्रेरित करते हुए चित्र कला प्रतियोगिता स्लोगन प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता का आयोजन घर घर में किया । लोगों को एवं युवाओं को ज्यादा जागरूक किया गया है। बच्चों ने निबंध के माध्यम से किसी भी देश का भविष्य एवं देश तरक्की में युवाओं पर निर्भर करता है। देश की युवा पीढ़ी अगर गलत रास्ते पर चलने लग जाए तो उनके जीवन अंधकारमय हो जाएगा।नशे से मानसिक , सामाजिक पारिवारिक स्तर पर बुरा असर पड़ता है। कुछ लोग नशा करके घर पर आकर अपनी पत्नी से मारपीट करते हैं। यह घिनौना अपराध है। नशा करके सड़क पर गाड़ी चलाने से दुर्घटना हो सकती है। और होती भी है।कम उम्र में नशा करने से आगे चलकर जीवन में कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। इससे परिवार में अंशाति फैसला रहता है। नशा करने वाला ब्यक्ति के पास आर्थिक तंगी हो जाती है। नशे की लत के कारण व्यक्ति अपनी आर्थिक सम्पति लुटा देते हैं। नशा करके समाज और कार्य स्थल पर तमाशे करते हैं। कुमारी ईशा कक्षा आठवीं के छात्र निबंध के माध्यम लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस के अवसर पर प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने सभी लोगों को नशामुक्ति अभियान कर स्वस्थ रहने नशा छोड़ने की की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *