
भानपुरी/बस्तर:वर्तमान में लेम्पस में किसानों को हो रही खाद बीज की समस्या को देखते हुये जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान ने क्षेत्र के किसानों संग जाकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान की मांग है कि क्षेत्र में किसानों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शासकीय लेम्पस में खाद एवं बीज की काफी किल्लत है जिसके कारण किसान अपने बुवाई एवं अन्य कृषि कार्य नहीं कर पा रहे हैं।एसडीएम से निर्देश दिवान ने आग्रह किया कि जल्द से जल्द किसानों के लिए खाद एवं बीज उपलब्ध करायें, सही समय पर किसानों के समस्याओं का निदान नहीं होगा तो वे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि होने के नाते भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले किसानों के संग मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे ।
निर्देश दिवान ने एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद कहा कि वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने चुनाव जीतने से पहले किसान हित की बात करते हुये कई बात कही थी परंतु आज जब सत्ता की चाबी कांग्रेस के पास है तो वो लगातार किसानों को परेशान कर रही है।
निर्देश दिवान ने स्थानीय विधायक चंदन कश्यप को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विधायक जी सिर्फ सरकारी वाहन से गांव गांव घूमना जानते हैं उन्हें जनता कि किसी भी समस्या से कोई सरोकार नहीं। किसानों की समस्या पर भी उनका ध्यान नहीं, अंदरुनी क्षेत्रों में पानी से लेकर सड़क तक की समस्या है परंतु इस पर विधायक चंदन कश्यप जी को कोई मतलब नहीं।वे सिर्फ भाजपा के पिछले कार्यकाल की तुलना करते रहते हैं जबकि पिछले भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान पूरे प्रदेश का जितना विकास हुआ है उसका कुछ अंश भी कांग्रेस ने वर्तमान में नहीं किया है।
निर्देश दिवान जिला पंचायत सदस्य के साथ ही भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री हैं उन्होंने कहा कि आगामी समय में भाजपा के नेतृत्व में 27 प्रतिशत आरक्षण पर भी सघन लड़ाई की जाएगी और सरकार के वादा के अनुरूप उनसे पिछड़ा वर्ग हित की मांग की जाएगी।
बता दें कि निर्देश दिवान अपने क्षेत्र की लगातार दौरा करते हैं एवं छोटे बड़े समस्याओं को जिला पंचायत एवं अन्य विभागों तक स्वयं जाकर जनता की परेशानी को दूर करने की कोशिश करते हैं।,इससे पहले भी अपने क्षेत्र दौरा के दौरान कोरोना काल में जरूरत मंद को राशन एवं अन्य सामग्री बांट चुके हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904