Cg24आजतक न्यूज

Cg24 आजतक न्यूज :- पत्र सूचना भारत सरकार कार्यालय, पश्चिम क्षेत्र द्वारा डिजीटल मीडिया आचार संहिता 2021 पर आज एक विशेष वेबिनार का आयोजन किया गया । इसका उद्देश्य ओटीटी प्लेटफार्मस और डिजीटल समाचार प्रकाशकों के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा बनाई गयी डिजिटल मीडिया आचार संहिता के बारे में जानकारी देना था इस वेबिनार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री विक्रम सहाय ने संबोधित किया । वेबिनार का आयोजन आज 30 जून , 2021 को दोपहर 3 से 4.30 बजे तक जूम के माध्यम से किया गया आज इस वेबिनार में बालोद जिले से बलराम गुप्ता ने भी भाग लिया ।
इस वेबिनार में छत्तीसगढ़ के अलावा देश के अन्य राज्यो के वरिष्ठ अभिनेता राजा बुंदेला,पत्रकार,सहित सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़े महत्त्वपूर्ण लोग शामिल हुए। थे। इस कार्यक्रम में सुनील कुमार तिवारी AD pib छत्तीसगढ़ भी शामिल रहे। डायरेक्टर ROB जयपुर ने वेबिनार का संचालन किया ।

पत्र सूचना कार्यालय , जयपुर , भोपाल और रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस ऑनलाइन विचार विमर्श का उद्देश्य राजस्थान , मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के ओटीटी प्लेटफार्मस से जुड़े विभिन्न पक्षों के लोगों को आचार संहिता के भाग तीन के नियमों के बारे में जानकारी देना और उनकी शंकाओं का समाधान करना था इस वेबिनार में इन राज्यों के फिल्म निर्माता , समाचार पोर्टल तथा अन्य ओटीटी प्लेटफार्म पर काम कर रहे निर्माता , निर्देशक , लेखक , पत्रकार आदि सम्मिलित हुए । इसके साथ ही पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों को भी इस वेबिनार के माध्यम से डिजिटल मीडिया आचार संहिता के बारे में जानकारी दी गई।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904