लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और जल संसाधन विभाग की करेंगे समीक्षा
डॉक्टर्स डे के वर्चुअल कार्यक्रम में होंगे शामिल
Cg24आजतक न्यूज
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 01 जुलाई को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में खरीफ फसल की खुली चराई पर नियंत्रण के लिए रोका-छेका अभियान का शुभारंभ करेंगे। वे इसके पश्चात् दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल संसाधन विभाग के काम-काज की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपने निवास कार्यालय में ही शाम छह बजे से 7 बजे तक आयोजित डॉक्टर्स डे – वर्चुअल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904