प्रभावितों की समस्याएं सुन हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
हाथी प्रभावित परिवारों को कंबल, चादर और राशन सामग्री का किया वितरण
रायपुर cg 24 आजतक नेे
खाद्य और संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत 30 जुलाई को मैनपाट विकासखण्ड अंतर्गत विभिन्न हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचकर प्रभावितों की समस्याएं सुनी। उन्होंने प्रभावित परिवारों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। श्री भगत हाथी प्रभावित क्षेत्र कंडराजा, बरडांड और बरपाली में हाथियों के द्वारा तोड़े गए मकानों का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान प्रभावित परिवारों को कम्बल, चादर और राशन सामग्री भी वितरित किए।
गौरतलब है कि हाथी प्रभावित कुछ क्षेत्रों में बारिश की वजह से सड़क खराब हो गई है। श्री भगत ने खराब सड़क होने के बावजूद हाथी प्रभावितों से मिलना जरूरी समझा और अपने काफिले से उतरकर ग्रामीणों की मोटर साइकिल से प्रभावित परिवारों तक पहुंचने का निर्णय लिया। कुछ दूर उन्हें पैदल भी चलना पड़ा। मंत्री श्री भगत ने वन विभाग के अधिकारियों को हाथी प्रभावित परिवारों की संख्या के अनुसार मुफ्त राशन सामग्री उपलब्ध कराने तथा मुआवजा प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कंडराजा में 42 हाथी प्रभावितों को कंबल, चादर, टार्च और राशन सामग्री का वितरण किया।
मंत्री श्री भगत ने हाथी प्रभावित परिवार के टूटे हुए घरों का भी जायजा लिया। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि हाथी घर तोड़कर अनाज खा जाते हैं और फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे पूरा परिवार आवासहीन की स्थिति में हो जाता है। बरसात के समय हाथी के द्वारा घर तोड़ने से लोगों की मुसीबत और बढ़ जाती है। श्री भगत ने कहा कि इसलिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुझे आप लोगांे के दुख दर्द को जानने के लिए यहाँ भेजा है। उन्होंने हर हाल में जनहानि होने से बचाने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगांे को हाथी के झुंड की दिशा में जाने से रोकें। श्री भगत ने हाथी के उत्पात से प्रभावित बस्ती के सभी लोगो के लिए भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904