google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सरकार तैयार लेकिन जनता ही नही चाहती शराबबन्दी :- अनिला भेडिया

भूपेश सरकार अपनी वादाखिलाफी का दोष जनता पर मढ़ रही है।

Cg24आजतक न्यूज़ :-धमतरी- प्रदेश में शराब बंदी के वादे. में चुनाव जीतने वाली कांग्रेस की सरकार की मंत्री वादे से फिरती नजर आ रही है। बुधवार को जिले के दौरे पर आईं मंत्री के सामने जब यह मुद्दा उठाया गया तो उन्होंने शराबबंदी नहीं होने के लिए जनता को ही जिम्मेदार ठहरा दिया। मंत्री भेड़िया जिला कांग्रेस ‘ के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत ‘ कर रही थीं। जब उनसे पूछा गया कि ढाई साल पूरे हो गए हैं लेकिन शराबबंदी के लिए अब तक सरकार ने कोई प्रयास नहीं किए हैं। ठोस कदम नहीं उठाए हैं, क्या शराबबंदी नहीं होगी

होगी ? इस सवाल के जवाब में गंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि सरकार शराबबंदी के लिए तैयार है लेकिन जनता ही नहीं चाहती है कि शराब बंदी हो। इसलिए शराबबंदी नहीं हो पा रही है। प्राथमिकताओ के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने अधिक फंड लाने का भरोसा दिलाया। कहां कि ज्यादा से ज्यादा पैसा लाकर काम कराए जाएंगे। कांग्रेस नेताओ द्वारा सौतेले व्यवहार करने के आरोपों की मंत्री ने खारिज कर दिया। कहा कि ऐसा नहीं हैं। जिलें को पर्याप्त पैसा मिल रहा है।

इस वक्तव्य पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है। कि भूपेश सरकार अपनी वादाखिलाफी का दोष जनता पर मढ़ रही है। चुनाव के वक्त गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी की कसमें खाने वाली कांग्रेस का यू-टर्न गजब है।

अनिला भेड़िया जी के अनुसार शराब पीना जनता की प्राथमिकता है!शर्मनाक बयान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *