google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शहर पिछड़ा वर्ग मोर्चा बालोद ने किया कप्लेश्वर मंदिर में वृक्षारोपण

cg24आजतक न्यूज

भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के निर्देश पर भाजपा शहर मंडल के मार्गदर्शन पर शहर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष प्रीतम यादव के नेतृत्व में आज वृक्षारोपण किया गया

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से लेकर जन्म जयंती तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम पूरे देश भर में किया जा रहे हैं इसी तारतम्य में आज बालोद शहर में भी शहर पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा कपिलेश्वर मंदिर के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया और संकल्प लिया गया कि लगाए गए पौधों को जीवित रख बड़ा करने की जवाबदारी भी हम सब की है इसलिए समय-समय पर इस पौधों की रक्षा हम सब करेंगे

आज के इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू,शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित चोपड़ा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष प्रीतम यादव,भाजपा शहर महामंत्री नरेंद्र सोनवानी,भाजपा शहर मंत्री कमल पंपलिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला पदाधिकारी बंशी साहू,आनंद ढीमर,गणेश साहू,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के शहर पदाधिकारी लेखन साहिरो,उत्तम साहू,शेखर साहू,पप्पू कौशिक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *