मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने शासन की महत्ती योजनाओं का मैदानी स्तर पर
सही क्रियान्वयन पर दिया जोर
रायपुर cg24आजतक न्यूज



महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री ने शासन की महती योजनाओं का मैदानी स्तर पर सही तरीके से क्रियान्वयन पर जोर दिया है। अपने प्रभारी जिले धमतरी में बुधवार को विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने जिला स्तरीय अधिकारियों को मैदानी क्षेत्र का दौरा कर योजनाओं के सही क्रियान्वयन और लोगों की समस्यायों के त्वरित क्रियान्वयन पर जोर दिया।
प्रभारी मंत्री ने सभी गांव में रोका-छेका अभियान का सही तरीके से संचालन करने के निर्देश भी बैठक में दिए हैं। महिला एवं बाल विकास की समीक्षा करते हुए मंत्री ने आगामी सात से 16 जुलाई तक मनाए जाने वाले वजन त्यौहार में पांच साल तक की आयु के बच्चों का सही तरीके से वजन लेना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं,जससे प्रदेश में कुपोषण का आकलन कर प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जा सके।
कलेक्टोरेट सभा कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डी.के.तुर्रे ने बताया कि जिले में कोरोना का टीका कुल 3,15,753 लोगों को लगाया जा चुका है। जिले की 45 पंचायतों में शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना टीका लगाया जा चुका है। इसे प्रभारी मंत्री ने काफी सराहा। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री हाट बाजार के शिविर लगना शुरू हो गया है। इसके तहत जिले के कुल 22 शिविर लगेंगे। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत जिले में दो शहरी मोबाइल यूनिट भी संचालित हैं। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर की गई तैयारियों के संबंध में भी प्रभारी मंत्री ने ली और अब हुए कार्यों की सराहना की।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904