google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अधिकार छीनने से लेकर आज सम्मान की लड़ाई में उलझा जनपद पंचायत गुंडरदेही,जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू प्रोटोकॉल की अनदेखी व अपमान की बात कह रही,नाराज सदस्य अपने अधिकारों की लड़ाई बता रहे

गुंडरदेही जनपद पंचायत में 15 वे वित्त की राशि बंटवारे को लेकर खींचतान के बीच मामले में आ गया नया मोड़ अब जनप्रतिनिधियों के अधिकार व अफसरशाही के फरमान की चर्चा

जनपद अध्यक्ष गुंडरदेही श्रीमती सुचित्रा साहू

Cg24आजतक न्यूज :- गुंडरदेही जनपद पंचायत पिछले महीनों से लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। व खबरो में बना हुआ है। मजेदार बात यह कि यहां का मामला सम्मान,अधिकार,प्रोटोकॉल व प्रशासनिक आदेश व उसके परिपालन में निर्वाचित जनप्रतिनिधि के अधिकारों की लड़ाई में उलझ रहा है। बदलते परिदृश्य को देखे तो जनपद पंचायत गुंडरदेही के 7 से 8 जनपद सदस्यों ने 15 वे वित्त की राशि मे बंटवारे को लेकर जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू के द्वारा विपक्षी सदस्यों की राशि मे कटौती कर मनमाने तरिके से भेदभाव करने का आरोप लगाया था तब बात आई कि अधिकारों का हनन कर रही है। सुचित्रा साहू जो नियम विपरीत है। तब अध्यक्ष सुचित्रा साहू व सीईओ गुंडरदेही का बयान आया कि बहुमत के आधार पर निर्णय हुआ व सही राशि का आबंटन बंटवारा हुआ है। तब न विपक्षी पार्षदों के अधिकारों पर चर्चा हुई न ऐसे बातों को संज्ञान में लिया गया तब नाराज सदस्यों के बड़े स्तर पर शिकायत व इस मामले को उठाने पर सही व गलत निर्णय की जांच को लेकर जब मामला जिला पंचायत सीईओ के सामने गया व मामले पर अध्यक्ष को पत्र जारी किया गया तो बात निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की प्रोटोकॉल व सम्मान की आ रही है। इससे यह तो जाहिर हो रहा कि सत्ता पक्ष के अध्यक्ष को अपना सम्मान का विषय लग रहा वही विपक्षी सदस्यों को अपना अधिकारों का हनन का मामला दिख रहा

अब बात यह है। कि जो जनपद अध्यक्ष सामान्य सभा की बैठक में लिए गए प्रस्ताव को सही निर्णय व समस्त लोगो की सहमति व बहुमत के आधार पर होना बता रही है। उसी प्रस्ताव पर ही आज बात उनके सम्मान व लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं तक पहुंच गई है इस विषय को लेकर प्रोटोकाल व अपमान की बात कही जा रही तो उन विपक्षी जनपद सदस्यों के लोकतांत्रिक अधिकारों का निर्णय कौन करेगा ? जो अपने अधिकारों के हनन करने का आरोप जनपद अध्यक्ष पर ही लगाते आ रहे है। क्या ये उन निर्वाचित जनपद सदस्यों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन नही हो रहा जब समान राशि आबंटन की प्रक्रिया पूरी कर सभी क्षेत्रों में समान राशि का वितरण किया जा सकता था ।

बहरहाल जिला पंचायत सीईओ के खबरों में आये बयान की हमारी व जनपद अध्यक्ष गुंडरदेही सुचित्रा साहू के बीच इस मामले को लेकर सोहाद्रपूर्ण वातावरण में बात हुई है। व व गलतफहमी दूर कर ली गई है। के बाद अब यह मामला ठंडा होगा या अंदर ही अंदर उबलते रहेगा यह आने वाला समय बताएगा

बहरहाल सत्तापक्ष के जनपद अध्यक्ष को सरकारी फरमान वह भी पेश होंने का कार्यवाही पंजी लेकर जिले व जिले के बाहर इस मामले ने सुर्खिया तो बटोर ली है। अब सम्मान के बाद अधिकारों के हनन की बात करने वाले नाराज जनपद सदस्यों की मांग कितना असर दिखाती है। अब गुंडरदेही क्षेत्र की ग्रामीण जनता की नजर इस पर टिक गई है।

मामला गुडरदेही जनपद पंचायत का :- जहां जनपद पंचायत की अध्यक्ष सुचित्रा साह को जिला पचायत के सीईओ द्वारा सूचना पत्र भेजकर सामान्य सभा की कार्रवाई पंजी व कार्ययोजना के कागज के साथ तय तारीख और तय समय में उपस्थित होने का फरमान जारी किया गया। दरअसल गुडरदेही जनपव पचायत में 15वे वित्त की राशि आवटन में मनमानी का आरोप लगाते हुए जनपद अध्यक्ष के निर्णय से नाराज बताते हुए विपक्ष के जनपद सदस्यों ने कलेक्टर, जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ और एसडीएम से मिलकर वरावर राशि की माग की है। जिसके संदर्भ में कार्यालय जिला पंचायत द्वारा एक सूचना पत्र भेजकर जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहु को उपस्थित होने को कहा गया है। जिसको लेकर निवांचित जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है. कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के तहत निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल की अनदेखी व अपमान का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *