

Cg24आजतक न्यूज
डौंडीःजिला कलेक्टर जनमेजय महोबे के दिशानिर्देशन में व जिला शिक्षा अधिकारी आर.एल.ठाकुर एवं जिला रेडक्रॉस संगठक चंद्रशेखर पवार के मर्गदर्शन में ईंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में ब्लॉक रेडक्रॉस टीम डौंडी ईकाई द्वारा अनूठे ढंग से धरती में सभी प्रकार के रोगों व बीमारियों से रक्षा हेतु भगवान के प्रतिनिधि के रुप मे मानवता की रक्षा कर रहे चिकित्सकों को चिकित्सक के जन्मदिवस के रुप मे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और डॉक्टरों को उनकी समर्पित सेवा के लिए शुक्रिया अदा करने के उद्देश्य से नेशनल थीम बिलडिंग ऐ फेयरर,हेल्दियर वर्ल्ड पर नेशनल डॉक्टर्स दिवस का आयोजन किया गया ।रेडक्रॉस ब्लाक प्रभारी संजय बंजारे व टीम ने कहा डॉक्टर्स समाज मेंबहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है दुनिया में किसान और जवान के समान ही डॉक्टरकी भूमिका बेहद ही अहम है।जिनके बगैर समाज की कल्पना करना असंभव है।डॉक्टर रोगी को मौत के मुंह से भी निकालकर ले आते है।डॉक्टर्स एलोपेथी ,होम्योपैथी,आयुर्वेदिकतथा यूनानी जैसे अलग अलग चिकित्सा पद्धतियों के जरिए मरीज को ठीक करने का प्रयास करते है।विश्वभर में कोरोना जैसी खतरनाक महामारी से जूझ रहे लोगों को ठीक करने में उनकी भूमिका को हम सभी ने देखा और जाना है।इसलिए उनका सम्मान करना जरुरी है । डौंडी विकासखंड के इन सम्मानीय डॉक्टर विजय ठाकुर,डॉ.नरेन्द्र ठाकुर,डॉ.विनोद भोयर,डॉ.अनुराग रस्तोगी,वासु कन्नौजे,डॉ.पुष्पा भूआर्य ,मथाई हास्पीटल से डॉ.फिलिप व दल्लीराजहरा परिक्षेत्र में स्थित हास्पिटल में कार्यरत सभी डॉक्टर्स का उनके कर्तब्यों के प्रति वनांचल क्षेत्रों में निवासरत प्रत्येक घर परिवार के सदस्य के ओर से रेडक्रास सोसायटी ने धन्यवाद सह आभार प्रकट कर धन्यवाद भेंट स्वरूप एक एक फलदार व छायांदार पौधा डौंडी रेडक्रॉस ईकाई के सदस्यों श्री कांशीराम शोरी ,लोकेश बंदे श्रीमती तनुजा बंजारे ,श्रीमती सुमन बंजारे श्री संजय बंजारे व पूरी टीम द्वारा सम्मान किया गया।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904