कांकेर cg24आजतक न्यूज़
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने आज कांकेंर जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्याें की विस्तृत समीक्षा की एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि गौठानों में स्वीकृत कार्यों को भी शीघ्र पूरा किया जाए। गौठानों में जो महिला समूह काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें बदलकर नये समूह का चयन किया जाये जिससे उत्साहपूर्वक काम हो।
मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने स्वामी आत्मानंद योजना अतंर्गत अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का संचालन बेहतर ढंग से करने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूल प्रांरभ होने के पहले आश्रम-छात्रावास भवनों की मरम्मत कर लिया जावे। प्रभारी मंत्री ने कांकेर में शुरू होने वाले मेडिकल कॉलेज के संबंध में भी जानकारी ली, जिस पर कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने उन्हें बताया कि इसके लिए चारामा विकासखण्ड के ग्राम तेलगरा में स्थल का चयन कर लिया गया है तथा अन्य कार्यवाही की जा रही है।
मंत्री श्रीमती भेड़िया ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिले के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जायेे। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने उन्हें आश्वस्त किया कि जिले के अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शासकीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करेंगे। बैठक में संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक श्री शिशुपाल शोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमंत धु्रव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904