Cg24आजतक न्यूज :- राज्य शासन एतद द्धारा नवगठित तहसील अर्जुन्दा (जिला बालोद), भखारा (जिला धमत्तरी), गोबरा नवापारा एवं खरोरा (जिला रायपुर), गण्डई (जिला राजनांदगांव), हरदीबाजार एवं दर्री (जिला कोरबा), गादीरास (जिला सुकमा), बम्हनीडीह एवं बाराद्घार (जिला जांजगीर चाम्पा), केल्हारी (जिला कोरिया), लटोरी (जिला सूरजपुर), लालपुर थाना (जिला मुंगेली), बोरी एवं भिलाई 3 (जिला दुर्ग) रामचन्द्रपुर एवं सामरी (जिला बलरामपुर रामानुजगंज), संकरी, रतनपुर एवं बेलगहना (जिला बिलासपुर), सन्ना (जिला जशपुर), दरिमा (जिला सरगुजा) में प्रति तहसील कार्यालय हेतु 14 पदों के मान से कुल 308 पदों के सृजन करने की स्वीकृति निम्नानुसार प्रदान किया गया है। इस सम्बध में अवर सचिव ने सम्बबंधित कलेक्टरों को पत्र जारी कीया है।
2/ उपतहसील-अर्जुन्दा, भखारा, गोबरा नवापारा, खरोरा, गण्डई, हरदीबाजार, बम्हनीडीह, बाराद्धार, केल्हारी, भिलाई 3, संकरी, रतनपुर, बेलगहना, सन्ना एवं दरिमा में उपतहसील हेतु पूर्व में स्वीकृत 08 पदों में से 03 पद (चौकीदार, स्वीपर एवं प्रोसेस सर्वर के पद) को यथावत रखते हुए 05 पद (नायब तहसीलदार, सहायक ग्रेड 2, सहायक ग्रेड 3, प्रवाचक/सहायक ग्रेड ३ एवं भृत्य के 11 पद) को, नवगठित तहसील कार्यालय हेतु स्वीकृत 14 पदों में ही समायोजन करता है।
३/ उक्त पदों पर होने वाले व्यय मांग संख्या-08 मुख्यशीर्ष 2053 जिला प्रशासन लघु शीर्ष 093 जिला स्थापना योजना क्रमांक 1510 जिला स्थापना-#01-वेतन भत्ते, आदि के अंतर्गत विकलनीय होगा।
4/ उपरोक्त पर वित्त विभाग के कम्प्यूटर क्र. एफ 652,/ब 5/वि/2020, दिनांक 29.06.2021 द्वारा सहमति दी गई है।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904