Cg24आजतक न्यूज़
डौंडी लोहारा — कोरोना काल मे ऑक्सीजन की कमी के कारण नगर तथा पूरे देश मे हुई जनहानि को देखते हुए नगर के अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने स्थानीय समाजसेवी महेन्द्र जायसवाल की अगुवाई में स्थानीय माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर को ऑक्सीजन जोन के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है।और इसी क्रम में विगत 5 जून पर्यावरण दिवस से प्रतिदिन वृक्षारोपण तथा परिसर से घास तथा अन्य गंदगियों की साफ-सफाई का कार्य लगातार जारी है।
माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर में प्रतिदिन प्रातः काल चल रहे इस जनउपयोगी कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कार्य के लिए लोगो को प्रेरित करनें के उद्देश्य से आज 4 जुलाई को स्थानीय राजेन्द्र देवांगन एवम हर्षा देवांगन की सुपुत्री सुश्री राशि देवांगन का जन्मदिन इसी कार्य के दौरान मनाया गया।इस अवसर पर आर्ट आफ लिविंग के प्रभारी धीरज शर्मा तथा योग गुरु पीलूराम साहू सहित विपणन सहकारी समिति के उपाध्यक्ष जयेश ठाकुर , सांसद प्रतिनिधि संदीप लोढा , समाजसेवी तथा प्रेरणाश्रोत महेंद्र जायसवाल, डॉ. कमलेश ठाकुर, डॉ शीतल ठाकुर , पार्षद माया जयेश ठाकुर ,हर्षा देवांगन ,राशि देवांगन , राजेंद्र देवांगन ,मनोहर साहू, डॉ. भरत साहसी , महेश कोलियारे,कमलेश छेदाम,अंगारी देवांगन प्रशांत जगनायक ,ओम निषाद, पुसउ ठाकुर, श्री निर्मोही तथा कुमार सहारे सहित अनेको उपस्थित रहे।
आर्ट आफ लिविंग के प्रभारी धीरज शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि आप सभी इसी तरह प्रकृति को लोगो के उपयोग के अनुरुप बनाये रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी बनाये रखिये । लगातर आप सभी इस कार्य मव लगे है यह बहुत ही अच्छी बात है तथा इससे लोगो को वृक्षारोपण के लिए प्रेरणा भी मिलेगी। आप लोगो द्वारा लगाया जा रहा यह पौधा आने वाले समय मे आपके नगर डौंडी लोहारा के लोगो को प्राण वायु प्रदान करेगा जिससे लोगो के स्वास्थ्य सहित अनेक परेशानियों का समाधान होगा । आप सभी का यह कार्य पुनित तथा लोगो के जीवन के लिए महत्वपूर्ण है आप सभी स्वस्थ रहे ,सुरक्षित रहे यही कामनाएं है।
आज मॉ दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में 21 नग पौधों का रोपण किया गया तथा मंदिर परिसर में फैले घास की सफाई का कार्य भी किया गया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904