google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डौण्डी लोहारा नगर में हुए विवाह कार्यक्रमो में शामिल हुई मंत्री अनिला भेडिया

Cg24आजतक न्यूज

डौंडीलोहारा :- कोविड 19 के संक्रमण को रोकने ग्रामीणों ने अच्छी पहल की है। अपने बेटे बेटियों के शादी विवाह रचाने प्रशासन से अनुमति लेकर नियमों का पालन करते हुए विवाह रचाया। शादी समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया को ग्रामीणों ने अपने घर होने वाले विवाह समारोह का निमंत्रण कार्ड भेजकर शादी में आने निवेदन किया था। जिसे सहर्ष स्वीकार कर ग्राम भरदा के सेवा राम देशमुख, डौंडीलोहारा के सबिन्द रजक, रतन पटेल व बी के जोशी सहित अपने विधानसभा क्षेत्र में मिले आमंत्रण को सादगी पूर्ण तरीके से समारोह में शामिल होकर कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि मुझे आप सबने आमंत्रित किया है। मुझे अच्छा लगा कि पूरा विधानसभा क्षेत्र को मैं अपना परिवार मानती हूं वैसा ही मुझे परिवार समझ कर न्योता भेजा है। बेटा और बेटी में कोई भेदभाव नहीं करना है। समाज में बेटियों को भी बराबर का दर्जा मिलना चाहिए। मैं वर वधू के सुखमय जीवन की मंगल मय शुभकामनाएं देती हूं। कैबिनेट मंत्री के साथ उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल लोढा ने कहा कि कम संख्या में कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए विवाह की रस्म अदायगी करना प्रशंसनीय कार्य है। हर समाज के प्रत्येक व्यक्ति कोविड 19 के संक्रमण से बचने टीकाकरण अवश्य रूप से कराये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *