google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कांकेर जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए सांसद मोहन मंडावी व पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी

Cg24आजतक न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में भाजपा जिला कांकेर कार्यसमिति की बैठक कमल सदन कांकेर में दिनांक 4 ,7, 2021 को आयोजित की गई ।इस बैठक में कांकेर सांसद मोहन मंडावी व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव उसेंडी विशेष रुप से उपस्थित हुए ।भाजपा जिला प्रभारी श्री सिन्हा तथा जिला भाजपा के अध्यक्ष सतीश लाठिया महामंत्री बृजेश चौहान दिलीप जायसवाल पूर्व अपेक्स बैंक के अध्यक्ष महावीर सिंह राठौर पूर्व मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आलोक ठाकुर, जिला महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती उमा देवी शर्मा अशोक बलेचा ,महेंद्र सिंह ठाकुर विरेंद्र श्रीवास्तव निर्मला नेताम, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष आसाराम नेताम,श्री प्रीतपाल सिंह, हीरा मरकाम आदि भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ जन उपस्थित हुए ।इस कार्यसमिति की बैठक में कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने सभी कार्यकर्ताओं में अपने उद्बोधन के माध्यम से ऊर्जा भरी ।सांसद ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के जन कल्याणकारी योजना जो राष्ट्र हित में सर्वोपरि है जिसे ग्राम व समाज के अंतिम व्यक्ति तक हम सब मिलकर पहुंचाएं और मोदी जी के सुशासन को और सशक्त बनाए l अखंड भारत के सपना को साकार करे ।प्रदेश सरकार के नाकामी को जन जन तक पहुंचाने हेतु संकल्पित हो। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों , महिलाओं , बेरोजगारों व शासकीय कर्मचारियों तथा हमारे साथ जो वादाखिलाफी किया गया है, उसे भी हमें लोगों से मिलकर बताना होगा। हमारे लिए 2023 का लक्ष्य सर्वोपरि होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *