google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दल्लीराजहरा वार्ड 24 के रहवासी गर्मी गुजरने के बाद भी कर रहे है पानी का इंतेजार

cg24आजतक न्यूज :- वार्ड 24 बस स्टैंड में 2 महीने पूर्व बोर खनन किया गया पर आज दिनांक तक ना पाइप लाइन बिछा ना मोटर लगा। ज्ञात हो कि वार्डवासियों के लंबे समय से बस स्टैंड क्षेत्र में पानी के लिए बोर की मांग की जा रही थी इस वर्ष पार्षद बॉबी छतवाल के निधि से बोर खनन तो कर दिया गया पर अब तक पालिका द्वारा ना पाइप लाइन और ना हो मोटर लगाया गया और बोरिंग का गड्डा भी ऐसी छोड़ दिया गया जिससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहा था और उसी के बाजू पुल के ऊपर स्लैब भी टूट हुआ है जिसके मरम्मत के लिए भी ज्ञापन दिए 2 वर्ष होने को आया स्लैब के टूट जाने से पुल कमजोर हो चुका है जो कि वाहनों के गुजरने से कभी भी टूट सकता है और जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। वार्डवासियों का कहना है कि भीषण गर्मी में पानी की किल्लत को दूर करने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष से गुहार लगाई थी जिसके फलस्वरूप पार्षद के द्वारा बोरिंग तो करा दिया गया पर पानी नही मिल पाया जिस कारण इस वर्ष भी गर्मी में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वार्डवासियों की ये मांग 2-3 साल पुरानी है एक ही मोटर से बहुत कनेक्शन देने के कारण इस क्षेत्र में पानी की पूर्ति नही हो पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *