google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के अवसर पर भाजपा शहर मंडल बालोद द्वारा बालोद शहर में 101 वृक्षों का रोपण किया गया

cg24आजतक न्यूज

वृक्ष ही जीवन की धुरी है,अगर वृक्ष ना होंगे तो पर्यावरण भी असंतुलित होगा। हमें न शुद्ध हवा मिलेगी और न छाया।

इसी क्रम में “सेवा ही संगठन” कार्यक्रम व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के पर भाजपा शहर मंडल बालों द्वारा वृक्षारोपण किया गया

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने बताया कि आज हम लोगों ने शहर में एक वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया है जिसके तारतम्य में आज 101 पौधों का रोपण सार्वजनिक स्थलों में व अपने निवास स्थानों में किया गया क्योंकि हमने देखा था इस कोरोना काल में लोगों की मृत्यु का कारण बड़ी संख्या में ऑक्सीजन की कमी थी भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश में इसी तरीके से वृक्षारोपण किया जा रहा है हमने भी आज शहर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती को वृक्षों का रोपण कर मनाया

आज के वृक्षारोपण में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल नेता,कार्यकर्ता व समस्त शहर के मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *