अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुन्दा संतु राम पटेल के नेतृत्व में केंद्र मैं बैठी मोदी सरकार के खिलाफ पेट्रोल ,डीजल ,तेल ,गैस के बेतहाशा मूल्यवृद्धि एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में आज दिनांक 06.07. 2021 को केंद्र सरकार के विरोध में ताली – थाली बजाकर नजदीकी पेट्रोल पंप में सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव ने कहा केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल रसोई गैस खाद्य वस्तुएं मैं मूल्यवृद्धि करके आम आदमी को परेशानी में डाल दिया है इसके लिए आम मतदाताओं को आगे आकर मूल्य वृद्धि के खिलाफ विरोध करना चाहिए बढ़ती महंगाई के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया, केंद्र के मोदी सरकार की दिशाहीनता के कारण देश की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है, बढ़ती हुई पेट्रोल डीजल के दाम कम करो, रसोई गैस के दाम कम करो और महंगाई चरम पर है जिसे आम जनता को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है ।

इस अवसर पर चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा ,श्रीमती सुषमा चंद्राकर उपाध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा , विजय पाल बेलचंदन उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, अनुभव शर्मा अध्यक्ष युवा कांग्रेस अर्जुंदा, श्री अशोक देवांगन जी सभापति, चेकेश्वर साहू विधायक प्रतिनिधि, सागर साहू मीडिया प्रभारी , सुरेश गांधी, दिलीप देशलहरा एल्डरमैन, कृत साहू, श्री वागीश बंजारे ऋषि बाडे , टिका बांडे , प्रेमा देवांगन , पोषण देवांगन, चित्रांश, हरि साहू,श्री दुष्यंत देशमुख, , अमर वैष्णव, गणेश ठाकुर, सुभाष, विनोद, श्री शैलेंद्र , सुरेंद्र, छत्रपाल, रोम लाल सिन्हा दीपेंद्र सेन भरत लाल यदु विमल ठाकुर एवं कार्यकर्ता उपस्थिति रहे!
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904