google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में ब्लॉक के सरपंचों ने सांसद मोहन मंडावी से की मुलाकात

Cg24आजतक न्यूज

प्रदेश के खाली खजाने का असर केन्द्र की योजना के क्रियान्वयन में लगी दिखनेः सांसद मंडावी
सरपंचों ने गांव के विकास कार्यो में सांसद से राशि आबंटन करने किया आग्रह
गांवों में आर्थिक विकास कार्य केन्द्र की योजना से हो रही फलिभूतः ध्रुवे

दल्लीराजहरा,5 जुलाई । सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे के नेतृत्व में ब्लॉक के ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने पंचायतों के विकास कार्य में गति प्रदान करने व समस्याओं को लेकर सांसद मोहन मंडावी के निवास स्थान कांकेर जाकर मुलाकात कर ग्राम पंचायत के विकास कार्यों व मूलभूत समस्या के संबंध में विस्तार से बातचीत किये। सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने सरपंचों के उपस्थिति में सांसद मंडावी को बताया की जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है ग्राम पंचायतों में विकास कार्य को ग्रहण लग गया है। ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक विकास के जो भी कार्य चल भी रहे है वह केन्द्र की योजनाओं के तहत फलिभूत हो रही है उसे भी राज्य शासन सुचारू रूप से क्रियान्वयन करवाने में विफल हो रही है केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन में भी राज्य सरकार प्रदेश की जनता के साथ कुठाराघात किया है। प्रतिनिधि ध्रुवे ने आगे कहा की 2020-21 के लिए केन्द्र सरकार ने छ.ग. प्रदेश के लिए छह लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा था राज्य सरकार ने मात्र 1 लाख 20 हजार आवास बनाने का निर्णय लिया है पिछले आवास की राशि अभी तक हित ग्राहियों के खाते में राज्य शासन द्वारा नहीं दिया गया है। आवास योजना के हितग्राही साहू कारो मटेरियल सप्लाइर के कर्ज से परेशान हो चले हैं कईयों के घर पैसा नहीं होने के कारण आधा अधूरा है उनके पास बरसात के समय सर छुपाने की जगह नहीं है। सरपंचों ने सांसद मोहन मंडावी से ग्राम पंचायतों में खनिज निकाय फंड (डी एम एफ) से ग्राम पंचायत के विकास कार्य के लिए राशि स्वीकृति करवाने का आग्रह किये हैं जिस पर सांसद मंडावी ने ब्लॉक के सरपंचों को आश्वासन दिया की जैसे ही मेरी सांसद निधि स्वीकृत होगी व खनिज निकाय फंड से आपके ग्राम पंचायत के साथ समस्त क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत कर विकास कार्य को गति दी जाएगी साथ ही सांसद मंडावी ने कहा की राज्य की कांग्रेस सरकार सभी क्षेत्रों के मामले में विफल हो चुकी है राज्य सरकार के खाली खजाने का असर अब केन्द्र सरकार की योजनाओं में दिखाई देने लगा है, इस बात को प्रदेश के किसान से लेकर आमजनता सभी समझ गये हैं जिसका खामियाजा प्रदेश की कांग्रेस सरकार को प्रदेश की आम चुनाव में जनता अवश्य देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *