google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने नगर में शुद्ध पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश कलेक्टर ने तांदुला नदी के पुराने रिंगवेल और तांदुला जलाशय के समीप संपवेल का किया निरीक्षण


बालोद cg24आजतक न्यू्ज


नगर मंे शुद्ध पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था हेतु आज कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ तांदुला नदी में मुक्तिधाम के समीप स्थित पुराने रिंगवेल और तांदुला जलाशय के समीप संपवेल का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने नगर में प्रतिदिन पेयजल की आवश्यकता तथा तांदुला जलाशय में वर्तमान में जलभराव की स्थिति की जानकारी ली और तांदुला जलाशय में पर्याप्त जल की उपलब्धता होते तक वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर तांदुला नदी में मुक्तिधाम के समीप स्थित पुराने रिंगवेल का आवश्यक सुधार कार्य कराकर नगर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिए। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आर.के.धनंजय, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एस.के.टीकम, नगर पालिका परिषद बालोद के सहायक अभियंता मो. सलीम सिद्दीकी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *