google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आदिवासी विकासखंड को मोतियाबिंद दृष्टिहीनता रहित विकासखंड बनाने जुटा विभाग

cg24आजतक न्यूज़

बालोद जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र डौंडी के हर गांव के लोगों को मोतियाबिंद दृष्टिहीनता रहित बनाने स्वास्थ्य विभाग अब अतिसंवेदनशील जगहों में शिविर लगा कर नेत्र जांच कर रहे है ताकी डौंडी विकासखंड के प्रत्येक गांव के लोग मोतियाबिंद से मुक्ति पा सके वही प्रत्येक शिविर स्थलों की जांच में पहुचे सहायक नोडल अधिकारी अनिल कुमार सिन्हा जिला अंधत्व बालोद ने बताया कि विकासखंड के 25 जगह शिविर लगा कर जांच की जा रही है अभी तक करीब 18 लोग मोतियाबिंद के मरीज मीले है जिनको चिन्हांकित कर लिया गया है 9 जुलाई तक शिविर चलेगा शिविर के बाद मरीजो का ऑपरेशन जिला अस्पताल में कराया जाएगा ,
वही नेत्र जांच कराने आमाडूला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचे किसनपुरी के सहदेव सेन ने बताया कि गांव में मितानिनोंके माध्यम से हमे पता चला है कि नेत्र जांच शिविर लगा है जिसको लेकर हम अपने आखों का जाँच कराने पहुँचे है मेरी आँखों का जांच कर मुझे चश्मा लेने की सलाह दी है ,वही आमाडूला के तुरसिंह विश्वकर्मा ने बताया कि मैं भी आंखों की जाँच कराने आया था मुझे डॉक्टरों ने मोतियाबिंद होने की बात कहते हुए जिला अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने की बात कही है और शिविर के बाद खुद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मुझे मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल लेजाया जाएगा ,शिविर में आमाडूला स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर उत्तम साहू ,डॉक्टर स्याम सुंदर देवांगन भगत राम बिजेकर ,लक्षण चंद्राकर लेब टेक्नीशियन , मुकेश साहू ,विद्या कोमरे , मनिसा साहू , ग्रामीण सबतरु राम , नन्दलाल नागवंशि ,अंजोरी राम आदि ग्रामीण मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *