google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश नुरेटी ने किया विकास कार्यो का भूमिपूजन

कुसुमकसा –ग्राम पंचायत धोतिमटोला में मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि में 1.60 लाख रुपयों की लागत से सोलर लाइट ,वार्ड क्रमांक 9 में 4 लाख रुपयों के लागत से सी सी रोड निर्माण व आंगनबाड़ी केंद्र में 2 लाख रुपयो का बोर खनन व रनिंग वाटर का भूमिपूजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता लीलेश कुमार सरपंच ग्राम पंचायत धोतिमटोला व विशेष अतिथि कुमान सिंह कुरेटी ,सोहेल खान ,थे
मिथलेश निरोटी के ग्राम पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया तद्पश्चात भूमिपूजन का कार्यक्रम विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया ,मिथलेश निरोटी ने मुख्य अतिथि के आसन्दी से ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव के बाद कोरोना के कहर के चलते विकास कार्य में तेजी नही आ पा रही थी ,अब छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ग्रामो के विकास में भरपूर ध्यान दे रही है ,छत्तीसगढ़ शासन की अति महत्वपूर्ण योजना नरवा ,गरवा,घुरवा ,बाड़ी के तहत ग्रामो में बहने वाली बारहमासी नालो का सरंक्षण कर रही है ,गायों के चारा व ठहरने के लिए गौठानो का निर्माण किया जा रहा है ,गौठानो में महिला समूह के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक स्थिति सदृढ़ करने उनको स्वरोजगार मुहैया करा रही है ,गौठानो में गौ पालको से गोबर की खरीदी महिला समूह की सदस्य कर रही है तो दूसरा महिला समूह खरीदे गए गोबर से जैविक केचुआ खाद वर्मी कम्पोस्ट के माध्यम से बना रही है ,उक्त जैविक खादों को कृषि विभाग के दिशा निर्देश पर किसानों को दिया जा रहा है ,साथ ही अनेक कार्य महिला समूह के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार कर अपनी आर्थिक स्थिति सदृढ़ करने में लगी है , शासन की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी
मिथलेश निरोटी समस्त ग्रामीणों से कोरोना से बचाव के टीकाकरण को लगवाने की अपील करते हुए टिका लगने से कोरोना बीमारी से लड़ने की प्रतिरोधक छमता के बारे में जानकारी दी ग्राम में उक्त कार्य हेतु सरपंच लीलेश्कुमार व ग्रामीणों द्वारा समय समय मे मांग की जा रही थी ,उन मांगो को आज पूरा करने का अवसर आया है , ग्राम में सोलर लाइट लगने से बरसात के दिनों में विषैले जीव जंतु के काटने से बचेंगे व ग्राम के वार्ड क्रमांक 9 के गली में बरसात के दिनों में कीचड़ होने से ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानी होती थी वहां सी सी रोड निर्माण होने से ग्रामीणों को आने जाने में सुविधा होगी ,आंगनबाड़ी में बोर खनन व रनिंग वाटर होने से बच्चों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी इस अवसर पर पंचगण भगवती राम ,श्रीमती परमेश्वरी चुरेन्द्र ,ललिन्द् रावटे ,दूरसिंह भंडारी सहित देवकुमार ,बुधलाल ठाकुर ,डोमेश्वर साहू,कौशल ठाकुर सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *