google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ की शराब के साथ आरोपी को आबकारी विभाग ने पकड़ा

Cg24आजतक न्यूज :- कलेक्टर बालोद श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी बालोद श्री अशोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए वृत्त डौंडीलोहारा प्रभारी एसआर भांडेकर द्वारा आरोपी के घर से महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ की मदिरा जप्त कर धारा 34(२) आबकारी एक्ट का एक प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
(१) नाम आरोपी अजय सिंह पिता रंजीत सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम देवरी थाना देवरी जिला बालोद
(२) जप्त मदिरा — 1 महाराष्ट्र निर्मित देसी दारू संत्री 134 पाव प्रत्येक 180ml, 2 छत्तीसगढ़ निर्मित गोवा स्पेशल व्हिस्की 26 प्रत्येक 180ml कुल मात्रा 28.8 लीटर
(३) धारा 34(१)क 34(२) 36 59क छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम
आरोपी को कल दिनांक 7–7–2021 को न्यायालय में पेश किया जावेगा।
संपूर्ण कार्यवाही में वृत्त प्रभारी श्री एसआर भांडेकर के साथ आबकारी आरक्षक दिगंबर बुरा राजेंद्र ठाकुर एवं वाहन चालक कुलदीप सिंह ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *