google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुंडरदेही मंडल में मनाया गया श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती,जिला महामंत्री ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की

Cg24आजतक न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी गुंडरदेही मंडल द्वारा आज पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जयंती को मंडल स्तर पर मनाया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे कार्यक्रम का आरंभ जिला महामंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि प्रमोद जैन ने के द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र में माला पहनाकर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो विधान दो प्रधान और दो निशान नहीं चलने का नारा दिया था। ऐसे महान चिंतक, शिक्षाविद, मां भारती के अमर सपूत, भारत की एकता अस्मिता अखंडता हेतु अपने प्राणों का बलिदान देने वाले, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, जनसंघ के संस्थापक, पथ प्रदर्शक श्रद्धेय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन है।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया गया इस कार्यक्रम में जिला भाजपा महामंत्री प्रमोद जैन जी, वरिष्ठ नेता अश्विनी यादव ,केशव साहू आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक सुरेश सोनी जी ,मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी जी ,सांसद प्रतिनिधि थान सिंह मंडावी जी, टीका राम निषाद जी, विनोद चंद्राकर जी , पार्षद हरीश निषाद ,संतोष नेताम, पार्षद संतोषी साहू, सौरभ जैन युवा मोर्चा अध्यक्ष ,श्रीकांत वर्मा, प्रमोद पटेल सांसद प्रतिनिधि ,युवा मोर्चा के उत्सव जैन एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *