google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

वेदांता समूह के तत्वावधान में हुमाना पीपुल टु पीपुल इंडिया संस्था के टीम ने रोपे पौधे

वेदांता समूह के तत्वावधान में हुमाना पीपुल टु पीपुल इंडिया संस्था के टीम की प्रेरणा से गांव की महिला समूह, नदघर कमेटी के सदस्य, युवा समूह एवं सम्मानित व्यक्ति की उपस्थिति में नदघर डारागाव के परिसर में निमित्त पोषण वाटिका में फलदार वृक्षों का रोपण जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री हरि किर्तन राठौर के द्वारा किया गया और कहां गया कि शुद्ध एवं गांव के वातावरण को हरा-भरा बनाये रखने के लिए पेड़ों की रक्षा करना अत्यंत आवश्यक है साथ ही नदघर के बच्चों का स्वास्थ्य को बेहतर रखने वा पोषण स्तर को सुधारने के लिए पौष्टिक सब्जियां लगाने के लिए भी कहां गया और वज़न त्यौहार के अवसर पर बच्चों की सही वज़न, ऊंचाई लेने के लिए कहां गया जिससे जिले के कुपोषण दर की जानकारी देने में आसानी होगी। और साथ ही गांव में जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु कोविड के कारण हुई है उन्हें शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने की जानकारी बताई गई।
इस कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी नरेंद्र साहु, गांव की मितानिन पेमीन बाई, महिला समूह अध्यक्ष राजेश्वरी, नदघर कार्यकर्ता कुमुदिनी श्रीवास्तव सहायिका सरस्वती व गांव के सम्मानीय व्यक्ति उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नदघर टीम एडीसी पिन्टु कुमार शर्मा क्लस्टर कोर्डिनेटर तिलेशवरी साहु एवं एवन साहु विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *