Cg24आजतक न्यूज
डौंडी लोहारा — स्थानीय नगर पंचायत में नवपदस्थ मुख्यनगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान से नगर पंचायत के वार्ड पार्षदगण माया जयेश ठाकुर ,सुभद्रा टांडेकर, मनीराम बघेल, रहिमत कोसमा तथा दसोदा भुआर्य ने सौजन्य भेंट कर उनके डौंडी लोहारा नगर पंचायत में पदस्थापना पर बधाई दी। पार्षदों ने इस अवसर पर अपने -अपने वार्ड की गतिविधियों की जानकारी देकर वार्ड में वार्डवासियो को होने वाली असुविधाओं से अवगत भी कराया ।
वार्ड क्रमांक 06 की पार्षद माया जयेश ठाकुर ने शीतला मंदिर के पास स्थित नाली निकासी की समस्या से सीएमओ को अवगत कराया तथा बताया कि उस मार्ग से अधिकांश नगरवासी माँ शीतला मंदिर में पूजा अर्चना करने प्रतिदिन जाते है इसलिए उक्त मार्ग पर नाली का गंदा पानी न आने पाए ऐसी व्यवस्था करने की जरूरत है। पार्षद ने
उनके वार्ड में रुके हुए दोनों निर्माण कार्यों जिसमे सड़क निर्माण एवं नाली निर्माण के टेंडर को जल्दी आमंत्रित कर निर्माण कार्य को पूरा कराने कहा।साथ ही पेयजल के लिए पानी टंकी एवं पाइप लाइन विस्तार का प्राकलन बनाकर कार्य शीघ्र कराने कहा।
पार्षद मनी बघेल ने अपने वार्डो की समस्याओं से अवगत कराते हुए नाली निकासी की समस्या से इंजीनियर एवं सीएमओ को अवगत कराया और जल्द समस्या का समाधान निकालने कहा।पार्षद मनी बघेल ने वार्ड में नियमित रूप से नालियों की सफाई कराने की बात कही साथ ही पेयजल एवम विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने की बात भी कही।साथ ही अन्य समस्याओं की जानकारी भी अधिकारियों को दी ।
वार्ड नंबर 10 की पार्षद सुभद्रा तांडेकर ने वार्ड में पड़े अधूरे कामों की विस्तारपूर्वक जानकारी सीएमओ तथा इंजीनियर को दिया और समस्याओं के जल्द समाधान के लिए कार्यवाही करने की मांग भी की।पार्षद सुभद्रा तांडेकर ने वार्ड में साफ -सफाई सहित पेयजल एवम विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही।पार्षद में कहा बारिश का मौसम है इसलिए वार्ड के साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
वार्ड नंबर 8 की पार्षद रहिमत कोसमा ने वार्ड की जर्जर हो रही आंगनबाड़ी को जल्द से जल्द ठीक कराने की बात कही साथ ही वार्ड की नालियों की सफाई तथा मरम्मत सहित वार्ड में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही। वार्ड की नालियों की गन्दगीयो की सफाई नियमित रूप से करने की बात भी कही।
वार्ड नंबर 13 की पार्षद दसोदा भूआर्य ने वार्ड की साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि वार्ड के डस्टबिन की सफाई प्रतिदिन कीया जाए एवं सड़क के दोनों किनारे पर प्रतिदिन झाड़ू लगाई जाए ताकि वार्ड में सफाई व्यवस्था ठीक रहे।
इस अवसर पर सभी पार्षदों ने नगर में हो रहे अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त करते हुए सीएमओ से अति शीघ्र कार्रवाई करने के लिए कहा ताकि नगर की सुंदरता अतिक्रमण की भेंट न चढ़ जाए । नगर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग भी किया गया है क्योकि अतिक्रमण के कारण मुख्य मार्ग पर लोगों को आने जाने में भी बहुत दिक्कत का सामना करना होता है। पार्षदों ने कहा कि यही हाल नगर के वार्डो में भी है जहां पर घरों के सामने बहुत अधिक अतिक्रमण हो रहा है सभी वार्ड पार्षदों ने इसके लिए सीएमओ राकेश प्रधान से विशेष है आग्रह किया की नगर में फैले अतिक्रमण को रोकने के लिए त्वरित एवम कड़ी कार्यवाही करे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904