google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

लाखों खर्च कर बनाये गए गौठान में पशुओं को नही मिल रहा इसका लाभ,मामला भर्रीटोला-43 में निर्मित आदर्श गोकुल गौठान व नाले में स्टापडेम निर्माण का

Cg24आजतक न्यूज

Cg24आजतक न्यूज़ :- महत्वपूर्ण गौठान योजना के तहत डोंडी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भर्रीटोला-43 में निर्मित आदर्श गोकुल गौठान का निर्माण व उसके समीप नाले में स्टापडेम निर्माण में लगभग 1.60 करोड़ रुपयों खर्च करने के बाद भी उसका लाभ मवेशियों को नही मिल पा रहा है , आज पर्यंत तक जानवर गौठान के अंदर दिनभर नही रहे है , आदर्श गौठान का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है , जिसमे गौठान में प्रशासकीय स्वीकृति सी पी टी निर्माण 68 हजार ,बीमार पशु शेड निर्माण 2.22लाख रुपये ,गेट निर्माण 51 हजार ,पानी टंकी निर्माण 65 हजार रुपए,कोटना निर्माण 1.17 लाख व 14 हजार रुपये , मुख्य मार्ग से गौठान पहुंच मार्ग 1.50 लाख रुपये,गौठान समतलीकरण 5.82लाख रुपये , पशु शेड निर्माण 8 नग 17.78लाख रुपये ,वर्मी का टांका 10 नग -2.20 लाख रुपये , चरवाहा कछ 1.50 लाख रुपये,भंडारण कछ 1.50लाख रुपये मिली थी ,इसके अलावा गौठान परिसर में बोर खनन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग द्वारा व सोलर पैनल क्रेडा विभाग से लगाये जाने की जानकारी मिली है ।

गौठान में गोबर की खरीदी चालू है आज तक गोबर रुपयों की खरीदी की गई व उक्त गोबर से केंचुवा जैविक खाद का निर्माण महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है ,व निर्मित जैविक खाद कृषि विभाग के माध्यम से विक्रय किया जा रहा है ,

मिली जानकारी के अनुसार गौठान निर्माण 3 एकड़ के छेत्र में किया गया है वर्ष 2018-19में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भर्रीटोला43 में आदर्श गोकुल गौठान निर्माण की स्वीकृति दी गयी थी ,गौठान में गोबर की खरीदी चालू है व उक्त गोबर से केंचुवा जैविक खाद का निर्माण महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है ,व निर्मित जैविक खाद कृषि विभाग के माध्यम से विक्रय किया जा रहा है, गौठान का उपयोग आज पर्यंत सिर्फ़ गोबर की खरीदी व केंचुआ खाद निर्माण में ही हो रहा है , मवेशियों के चारा के लिए बनाए गए कोटना में उपयोग के पहले ही दरारे आने लगी है , गौठान परिसर में चारा काटने की मशीन रखी गयी है जिसकी सप्लाई भी बाहर से हुई है ,

गौठान में आने वाले मवेशियों के लिए चारा की व्यवस्था हेतु 10 एकड़ जमीन में चारागाह बनाया गया है जिसमे ग्राम की स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर सहभागिता लेते हुए चारागाह भूमि में चारा उगाने व बची जगह में सब्जी का फसल लगाए थे किंतु उनके मेहनत का सही लाभ ना मिलने से महिला सदस्य निराश हो गयी थी ,इस समय चारागाह में कुछ नही है चारागाह की जमीन को तार फिनिशिंग से घेरा गया है

गौठान निर्माण के साथ ही पानी के सरंक्षण के लिए लगभग 800 मीटर की दूरी में एक ही नाले में तीन स्टाप डेम का निर्माण हो गया जो कि लगभग 1.20 करोड़ की लागत से स्टापडेम , बोल्डर चेक स्टापडेम ,पिचिंग का कार्य भी स्वीकृत हुआ जिसमें जल संसाधन विभाग से स्टापडेम 23 लाख रुपये ,पीचिंग 45 लाख रुपये ,व बोल्डर चेक डेम 13 लाख रुपयों का व गौठान से मुख्य मार्ग में पुलिया सह स्टापडेम 49.04लाख रुपयों की लागत से महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत निर्माण किया गया तो उक्त स्टाप डेम से नाले के किनारे वाल का निर्माण किया गया ,

राज्य सरकार ने ग्रामीणो के हितो को ध्यान मे रखते हुये एक महत्वपूर्ण योजना को साकार करने के उद्वेश्य से गाॅव मे आदर्श गौठान का निर्माण करवा दिया.इसी के तहत बालोद जिला के डोंडी विकासखण्ड के भर्रीटोला 43 मे भी आदर्श गौठान का निर्माण हुआ है.लेकिन आदर्श गौठान अपने उद्वेश्य को पूरा करते नही दिख रहा है.,भर्रीटोला 43 मे निर्मित आदर्श गौठान लाखो रूपयो की लागत से बनकर तैयार है .लेकिन उसके उद्वेश्य को लेकर गंभीरता नही दिखाई दे रही है. वहाॅ गाॅव के मवेशी नही ठहरते,.आदर्श गौठान के बाहर या गाॅव के आसपास धूमते नजर आते है,.गौठान मे चारा काटने व अन्य मशीन लगाया गया है.लेकिन उसका कोई उपयोग नही हो रहा है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *