google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आक्सीजन जोन स्थल पर कुलदीप परिवार ने मनाया जन्मदिन

cg24आजतक न्यूज

माँ दंतेश्वरी मंदिर में विधि-विधान से वृक्षों की पूजा -अर्चना उपरांत वृक्षारोपण कर आक्सीजन लेवल को बढ़ाने का किया जा रहा है प्रयाश

डौंडी लोहारा — स्थानीय माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर को नगरवासियों के लिए ऑक्सीजन जोन के रूप में विकसित करने का कार्य विभिन्न सामाजिक संगठन के लोगो द्वारा प्रतिदिन माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर में प्रतिदिन वृक्षारोपण कर किया जा रहा है। इस कार्य से जुड़े लोगों द्वारा माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण के नगरवासियों को प्रेरित करने के लिए अपने परिवार के लोगो के जन्मदिन सहित अन्य कार्यक्रमो को माँ दंतवश्वरी मंदिर में सम्पन्न कर इस अवसर पर लगातार वृक्षारोपण भी किया जा रहा है। इस तरह के आयोजन में पहले विधि-विधान से वृक्षों की पूजा सम्पन्न की जाती है तथा उसके बाद जन्मदिन वाले व्यक्ति के हाथों पहला वृक्ष रोपण कर बाकी उपस्थित लोगों द्वारा वृक्षारोपण किया जाता है। आज इस जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण हेतु नगर पंचायत डौंडीलोहारा वार्ड क्रमांक 06 की पार्षद माया जयेश ठाकुर, हर्षा राजेंद्र कुमार देवांगन, महेंद्र जायसवाल , कैलाश नाथ साहू , मनोहर साहू , निर्मोही कुमार सहारे , बलराज गौर , महेश कोलियारे ,प्रशांत जगनायक ,गौतम सिंन्हा , पीलू राम साहू ,वैभव कुमार जोशी , टोमन मालेकर ,डॉ वर्मा ,अंश ठाकुर ,पुसउ राम , डॉ. बी. एल. साहसी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
इसी तारतम्य में नगरवासी के .आर . कुलदीप, आशीष कुलदीप तथा शीतल कुलदीप के द्वारा अपनी बच्चि भार्गवी कुलदीप का जन्मदिन सभी उपस्थित लोगो के साथ मनाकर तथा पौधारोपण करके इस ऑक्सीजन जोन की प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया है।उल्लेखनीय है कि विगत 5 जून 2021 से लगातार मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में पौधारोपण का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *