google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

रेडक्रास,पंचायत, आंगनबाड़ी,मितानिन,व गायत्री प्रज्ञापीठ के सदस्यों ने सयुंक्त रूप से टिकाकरण हेतु जागरूकता संदेश दिया

डौंडीःजिला कलेक्टर जनमेजय महोबे के दिशानिर्देशन में तथा ब्लाक रेडक्रॉस प्रभारी संजय बंजारे के नेतृत्व में जुनियर रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों मोनिका,उदासा,रितेश्वरी,येनुका,ग्रामीण महिला स्वसहायता समूह के सक्रिय कार्यकर्ता श्रीमती कामिनी साहू,श्रीमती ज्ञानतिन साहू वार्ड पंच ,पंचायत सचिव सुरडोंगर श्री मंगल कोसमा,यमुना सलामे मितानिन संजू कोर्राम ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कल्पना ध्रुव व गायत्रीप्रज्ञापीठ संचालक श्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा के सहभागिता से स्थानीय बाजारों में टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है एवं क्षेत्रीय टीकाकरण केंद्र प्रभारी चिकित्सक श्री आर.के.ग्वाला के मदद से टीकाकरण के महत्व व टीकाकरण के संबंध में फैलाये भ्रम व डर को दूर कर टीकाकरण संबंधित संपूर्ण जानकारी व टीकाकरण उपरांत रखें जाने वाली सावधानीयो के बारे में अवगत करा रहे है।जागरूकता अभियान में जुड़े सदस्यों द्वारा सभी पात्र नागरिकों को जो की टीकाकरण के पात्र आयु को 18वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को अनिवार्य रुप से वैक्सीन लगवाने हेतु आग्रह कर प्रेरित कर रहे है।इस अवसर पर संजय बंजारे ने कहा कि न डरेंगे ना डराएंगे कोरोना के वैक्सीनेशन के उचित डोज अवश्य लगाएंगे तभी हम कोरोना महामारी से लड़ पायेंगे के मंत्र के साथ सभी को एक साथ मिलकर अपने घर परिवार ,ग्राम व ग्राम पंचायत में रह रहे प्रत्येक घर से प्रत्येक पात्र नागरिक को टीका लगवाकर शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराकर कोरोना के संक्रमण से फैलाव में सहयोग प्रदान करके देश सेवा मे अपना योगदानदेकर अग्रणी भूमिका निभाएंगे । इस जागरूकताअभियान में जिला रेडक्रास संगठक श्रीचंद्रशेखर पवार व स्थानीय स्तर पर ग्राम सरपंच श्री कोमेश कोर्राम ,गायत्री प्रज्ञापीठ सुरडोंगर ,विद्यालय सह संकुल प्राचार्य सुरडोंगर श्रीमान् बी.के.बहुरुपी ,शाला प्रबंधन के अध्यक्ष सुखचैन ठाकुर सहित समति के सभी सदस्यों टीकाकरण हेतु संकल्पित होकर व टीम सहयोग और अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान कर रेडक्रॉस सोसायटी व जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान को सफल बनाकर इस प्रकार की अनोखी पहल की भरपूर सराहना कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *