google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद जिला विकास एवम निगरानी समिति की बैठक आज जिला पंचायत बालोद के सभाकक्ष में सांसद मोहन मंडावी की अध्यक्षता में आहूत की गई

सांसद कांकेर मोहन मंडावी ने धमतरी ,कांकेर के बाद आज बालोद में ली दिशा की बैठक

बालोद cg24आजतक न्यूज़ :- जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा’’ की बैठक आज सांसद मोहन मण्डावी की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में सांसद श्री मण्डावी ने कहा कि जिले में संचालित केन्द्र शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर हितग्राहियों को लाभान्वित करें। संसदीय सचिव एवं गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, कलेक्टर जनमेजय महोबे, वनमण्डलाधिकारी मयंक पाण्डेय, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव सहित समिति के सदस्य तथा संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी आदि बैठक में उपस्थित थे।
कलेक्टर महोबे ने जिले में कोरोना वायरस से बचाव एवं नियंत्रण हेतु किए जा रहे कार्याें के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत हेल्थकेयर वर्कर एवं फ्रंटलाईन वर्कर का टीकाकरण कर लिया गया है। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का कोविड-19 टीकाकरण वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार किया जा रहा है। कलेक्टर ने जिले में संचालित शासन की योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के अंतर्गत जिले में पंजीकृत जाॅब कार्डधारी परिवार की संख्या एक लाख 56 हजार 218 है। पंजीकृत श्रमिकों की संख्या तीन लाख 82 हजार 430 है। सक्रिय जाॅब कार्डधारी परिवार की संख्या एक लाख 43 हजार 265 है। महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में लिए गए प्रमुख कार्य निजी डबरी निर्माण, सामुदायिक तालाब गहरीकरण, सामुदायिक नवीन तालाब निर्माण, कुंआ निर्माण, चेक डेम निर्माण, सिंचाई नाली निर्माण, रिचार्ज पिट, सोक पिट, वृक्षारोपण कार्य आदि की प्रगति की जानकारी दी गई।

सांसद श्री मण्डावी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को पेंशन भुगतान की जानकारी ली। सांसद ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत् स्वीकृत नलजल योजनाओं तथा जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, समेकित विद्युत विकास योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सहित केन्द्र शासन की अन्य योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक की समाप्ति पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आभार व्यक्त किया।

बैठक मे केंद्र ,राज्य एवम स्थानीय जनहितकारी जनकल्याणकारी विकासमूलक प्रायोजित योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। विशेष रूप से सांसद कांकेर द्वारा फोकस किया गया जैसे ..प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,शिक्षा विभाग, जलसंसाधन विभाग, महिला बाल विकास, कृषि,समांजकल्याण, विद्युत, मनेरेगा,पी डब्लू डी, एस बी एम,सहकारिता जलजीवन मिशनआदि विभागो का विस्तार से समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सभी कार्यो को समय सीमा में पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। सांसद मोहन मंडावी ने सभी कार्यों को गुनवत्तापूर्ण बनाने हेतु निर्देशित किया गया।कार्य में लापरवाही बरतने में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को सख्त हिदायत दिया गया।
इस अवसर में…जिला पंचायत सोनादेेवी देशलहरा बालोद कलेक्टर जन्मेजय महोबे सी ई ओ रेणुका श्रीवास्तव , डी एफ ओ मयंक पांडे सदस्य यजदत्त शर्मा होरीलाल रावते श्रीमती सुशीला साहू नमिता साहू, विकास चोपड़ा सोमेष शोरी शिबू नायर सभी विकासखंड के जनपद अध्यक्ष सम्मानित सदस्य के प्रभारी अधिकारी विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *