google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

किसानों के अनाज को खरीद कर धोखाधड़ी करने वाले 2आरोपियों को भिलाई पुलिस ने किया गिरफ्तार

Cg24आजतक न्यूज़

पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्णा साहू के साथ भी अनाज के ऊंचे दाम दिलाने के नाम पर 2 लाख की ठगी हुई जिसकी शिकायत गुंडरदेही थाने पुलगांव थाने में भी दर्ज किया गया है। इस मामले में अभी तक आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नही हुई है।

बालोद/गुंडरदेही cg24आजतक न्यूज़ :- प्रार्थी किसान- रवि शंकर पिता श्री विष्णु राम साहू उम्र 35 साल साकिन ग्राम करसा पोस्ट ओरी थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग ने भिलाई थाना में शिकायत दर्ज करवाया की आरोपी छत्रपाल चंद्राकर पिता स्वर्गीय माखनलाल चंद्राकर शौकीन गोरखा पार गांधी गुंडरदेही बालोद व गजेंद्र चंद्र चंद्राकर पिता छत्रपाल चंद्राकर शौकीन जोर का पार गांधी गुंडरदेही जिला बालोद ने घटना दिनांक -23/1/ 2021 के 11:00 बजे का है । जहां दोनों आरोपियों ने प्रार्थी किसान से 65 क्विंटल 70 केजी 98 550 रुपए का प्रार्थी से खरीद कर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का चेक दिया जो कि बाउंस हो गया व धोखाधड़ी किया गया जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना– पुरानी भिलाई जिला– दुर्ग मेंं
अप.क्रमांक -231/21 धारा– 420,34भादवि. के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा पूर्व में भी छत्रपाल चंद्राकर गौरकापार निवासी जिसने किसानों का लाखों रुपए का धान एवं अनाज खरीद कर पैसा नहीं दिया अनेक शिकायत गुंडरदेही थाने में एवं अन्य थाने में किसानों के द्वारा शिकायत एवं एफआईआर की गई थी कृष्णा साहू किसान नेता जिसका दलहन का पैसा नहीं दिया था उसने भी रिपोर्ट लिखाई थी ऐसे अनेक रिपोर्ट इसके खिलाफ में था आज इसे रिमांड पर दुर्ग-भिलाई थाने ने जेल भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *