google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ईकाई डौंडीलोहारा व डौंडी ने मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया को सौंपा ज्ञापन, क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति और पुरानी पेंशन बहाली ये प्रमुख चार मांगें

Cg24आजतक न्यूज

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ईकाई डौंडीलोहारा व ईकाई डौंडी ने संयुक्त रूप से महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया को सौंपा ज्ञापन, क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति और पुरानी पेंशन बहाली है प्रमुख चार मांगें,
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन डौंडीलोहारा व डौंडी ईकाई द्वारा संयुक्त रूप से महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा गया। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय निर्णय अनुसार घोषित रणनीति के तहत प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा और जिला अध्यक्ष दिलीप साहू के निर्देश अनुसार चार स्तरीय मांग पत्र सौंपने का कार्यक्रम तय किया गया। प्रथम चरण में शनिवार को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन डौंडीलोहारा व डौंडी द्वारा संयुक्त रूप से मंत्री महोदया को संघ के पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। मांगों में प्रमुख रूप से चार मांगों क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति और पुरानी पेंशन बहाली को रखा गया है।पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा 8 जुलाई से 11 जुलाई 2021 तक प्रदेश के 90 विधायकों को ज्ञापन सौंपा जाना है। दूसरे चरण में प्रांत, तीसरे चरण में जिला व अंतिम चरण में ब्लाक मुख्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा। इसी तरह से 8 अगस्त 2021 को ट्विटर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री, एवं अधिकारियों को भी ट्वीट कर मांग रखी जाएगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन डौंडीलोहारा ब्लाक अध्यक्ष माधव साहू, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन डौंडी ब्लाक अध्यक्ष गजेन्द्र रावटे, डौंडीलोहारा ब्लाक उपाध्यक्ष शिवेन्द्र बहादुर साहू, डौंडीलोहारा सचिव विजय पटेल, श्रीमती बसंती पिकेश्वर, बृजमोहन मानिकपुरी, अविनाश साहू, रविन्द्र नाथ योगी, सूर्योदय मानिकपुरी, दिनेश नायक,रूपेश देशमुख, नूतन लाल चुरेंद्र, लीलाधर ठाकुर, महेंद्र टांडिया, ए रमेश, योगेश ठाकुर , आदि पदाधिकारी व सदस्य गण शामिल थे। जिला अध्यक्ष दिलीप साहू व प्रांतीय पदाधिकारी प्रदीप साहू ने ज्ञापन कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु ईकाई डौंडीलोहारा व डौंडी के पदाधिकारियों की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *