

डौंडीलोहारा :- शनिवार को महिला व बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने विकास खण्ड डौंडीलोहारा के अंतर्गत निर्मित 25 नन्द घर का लोकार्पण करने ग्राम कलकसा में पहुँची । मंत्री अनिला भेड़िया को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने तालियाँ बजाकर स्वागत किया।वेदांता ग्रुप के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को नई साज-सज्जा के साथ नन्द घर के रूप में विकसित किया है। नंद घर को नया लुक देकर बच्चों में जिज्ञासा का विषय बनाया गया है । कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने ग्राम कलकसा में नंद घर का उद्घाटन करने पहुंची जहां सर्व प्रथम विद्या की देवी माँ शारदा की पूजा अर्चना कर कलकसा में निर्मित नन्द घर का पीता काटकर लोकार्पण किया।इसके साथ ही विकास खण्ड के कुल 25 नन्द घर का एक ही स्थान में लगे लोकार्पण बोर्ड से पर्दा हटाकर उदघाटन किया जिसमें ग्राम पिंगाल ,नरसू टोला ,पीपखार , तुरमुड़ा ,बैहाकुआं, लोहारटोला, मंगचुवा, धनगांव , रायगढ़ ,भंवरमरा, कोटेरा ,खोलझर, चिल्हाटी कला, चिल्हाटी खुर्द, कलकसा, पोपलाटोला, जाटादाह, खरथुली, डारागांव, दुधली सहित कुल 25 आंगनबाड़ी केंद्र जिसे नंद घर के नाम से उद्घाटन किया गया । उद्घाटन पश्चात मंत्री अनिला भेड़िया ने ग्रामीणों तथा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हर माता पिता की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को ऊर्जावान व ज्ञानवान बनाने की दिशा में प्रयास करें। हमारी सरकार नये नये तरीके से शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दे रही है जिसका सभी लाभ लें।। कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत कुपोषण मुक्त भारत बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है यह अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए । सभी संबंधित अधिकारी जमीनी स्तर पर कार्य करें किसी भी प्रकार की शिकायत का मौका ना दें। इस सुपोषण अभियान को द्रुत गति से आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाये। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कहा कि आंगन बाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों को खेल खेल में पढ़ाने के लिए खिलौने, झूला तथा अनेक मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराया जा रहा है। नींव मजबूत होगा तो मकान मजबूत होगा। ये बच्चे हमारे देश के भावी कर्णधार है। इनकी शिक्षा दीक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अंतिम में मंत्री अनिला भेड़िया ने बच्चों से लाड प्यार करते हुए चाकलेट देकर नन्द घर में पढ़ाई करने जाने संदेश दिया। 6 वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों को कुपोषण एवं एनीमिया तथा 15 से 49 वर्ष आयु के महिलाओ को एनीमिया से मुक्त कराने के लिए पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान को जन सहयोग एवं जनभागीदारी से प्रारंभ किया गया था जिसे अब मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के नाम से संचालित किया जा रहा। महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और किशोरियों को सुपोषित करने अभियान चलाया जा रहा है। उक्त
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ,उपाध्यक्ष संगीता नायर ,मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा ,जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भोलाराम देशमुख ,जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री हस्तीमल सांखला ,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरीश साहू ,प्रकाश शर्मा ,डामेश्वर देशमुख ,डोमेन्द्र पाटिल ,ग्राम के पंच-सरपंच गण, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी अधिकारी गण के साथ ग्रामीण उपस्थित थे।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904