
बालोद जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों व पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ का पहला ‘क्राइम मीटिंग’ लिया गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना चौकी प्रभारियों को लंबित अपराध,मर्ग, लोकल व वरिष्ठ कार्यलयों से प्राप्त शिकायतों के निश्चित समयावधि में त्वरित निदान हेतु निर्देशित किया गया।

मीटिंग के दौरान विभिन्न अपराधों का शीर्षवार समीक्षा कर सरकार की प्राथमिकता से संबंधित लंबित चिटफण्ड प्रकरणों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी,चिटफण्ड कंपनियों की सम्पती चिन्हांकित कर अग्रिम कार्यवाही करते हुए सम्पति कुर्क कराना सुनिश्चित कराने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिया गया।आईटी व साइबर फ्राड के मामलों में साइबर सेल बालोद की मदद से अपने प्रकरणों में अद्यतन जानकारी प्राप्त कर विशेष अभियान चलाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की जावे तथा लूट,नकबजनी व चोरी आदि सम्पत्ति संबंधी अपराधों में नियंत्रण हेतु मुखबिर/आसूचना तंत्र को सक्रिय करने,लगातार पेट्रोलिंग करने,जेल रिहा हुवे व निगरानी बदमाश को नियमित चेक कर निगरानी रखने तथा लंबित अपराध के त्वरित निकाल करने के संबंध में सख्त दिशा निर्देश दिया गया।इसके साथ ही साथ साइबर व यातायात जागरुकता हेतु विशेष मुहिम चलाने कहा गया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दौलत राम पोर्ते, SDOP श्री दिनेश सिन्हा, CSP श्री अब्दुल अलीम खान तथा समस्त थाना चौकी प्रभारीगण व पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904