google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मुड़खुसरा निवासी 28 वर्षीय नर्स गामीन्ता साहू की संदिग्ध हालत में मौत

मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताया

बालोद ::-मुड़खुसरा निवासी 28 वर्षीय नर्स गामीन्ता साहू की संदिग्ध हालत में मौत 20 मई को दोपहर 3.30 बजे हो गई थी। 21 मई को बालोद में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। लेकिन नर्स की मां, मायके पक्ष ने हत्या की आशंका के चलते शव को जलाने नहीं दिया। 52 दिन से शव गांव में ही दफन है।

अब सोमवार को डीएसपी दिनेश सिन्हा, लोहारा नायब तहसीलदार की उपस्थिति में शव निकाल कर पुनः पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके लिए डौंडीलोहारा एसडीएम ने भी अनुमति दे दी है। सुरेगांव थाना प्रभारी यामन देवांगन ने बताया कि मायके पक्ष वाले हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। मामले की जांच चल रही है। सोमवार को पुनः पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मां का आरोप, आर्मी जवान का भिलाई की महिला से है प्रेमप्रसंग: मृतका की मां कलेन्द्री ने बताया कि बेटी का विवाह 2016 में हुआ था। इसके बाद पति से विवाद चलता रहा। दामाद का भिलाई के एक महिला के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

मां बोली- अचानक से मौत कैसे हो जाएगी
मृतका की मां कलेन्द्री ने बताया कि उनका दामाद हीरालाल (आर्मी का जवान) लगातार उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। भिलाई से लौटने के बाद घर में मारपीट हुई है, जिसके बाद मेरी बेटी की मौत हुई है। शरीर में चोट के निशान मौजूद थे। शव से पायल, झुमका गायब था। मेरी बेटी की मौत के बाद उनका मोबाइल फॉर्मेट कर दिया गया। वह ड्यूटी से बिल्कुल स्वस्थ घर पहुंची थी तो बिना कारण के मौत कैसे हो जाएगी। मौत दोपहर में हुई तो हमें दूसरे दिन क्यों बताया गया। सामाजिक बैठक में भिलाई की लड़की और दामाद हीरालाल ने अपनी गलती स्वीकार की थी।

शव निकालने की अनुमति दी गई: एसडीएम
डौंडीलोहारा एसडीएम प्रेमलता चंदेल ने कहा कि मृतका नर्स के शव को निकालने की अनुमति दी गई है। इसके लिए नायब तहसीलदार को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे मामला स्पष्ट होगा। डीएसपी दिनेश सिन्हा ने कहा कि सोमवार को दफन शव को खोदकर निकालने की कार्रवाई की जाएगी। पूरा न्याय होगा। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *