
आज दिनांक 11.07.2021 को प्रातः मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि ग्राम कोरगुडा में गोंदली डेम के किनारे कुछ लोग मुर्गा लड़ाई करके हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, कि सूचना पर बालोद पुलिस द्वारा मुखबीर के बताये गये स्थान पर गोंदली डेम के किनारे आम जगह पर पहुंचकर घेराबंदी किया गया, जहां मुर्गा लडाई चल रहा था और कुछ लोग उसमें दांव लगा रहे थे, कि पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जुआ खेलने वालों को पकड़ा गया, जिसमें जुआ खेलने वाले आरोपीगण 01. अश्वनी कुमार पिता पुरूषोत्तम यादव उम्र 32 साल साकिन खरथुली थाना डौण्डीलोहार, 02. प्रकाश कुमार पिता रूखम सिंह नेताम उम्र 29 साल साकिन खेरथाडीडह थाना बालोद ,03. लोमेश कुमार पिता गोर्वधन घरेन्द्र उम्र 33 साल साकिन पिंगाल थाना डौण्डीलोहारा, 04.ललित कुमार पिता नाथुराम घरेन्द्र उम्र 52 साल साकिन पिंगाल थाना डौण्डीलोहारा, 05. दीपक कुमार पिता छन््नुलाल केंवट उम्र 30 साल साकिन पिंगाल थाना डौण्डीलोहारा, 06.देवप्रसाद पिता लखन लाल खड़हा उम्र 40 साल साकिन साकिन बईहाकुंआ थाना डौण्डीलोहारा के द्वारा गोल घेरा बनाकर दो मुर्गा को लड़ाई कराकर उसमें हारजीत का रूपये का दांव लगा रहे थे, जिससे नगदी रकम 2,480,//रू0 एवं दो नग मुर्गा जप्ती किया गया । आरोपियों के विरूद्ध अप0क0 208 /2021, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी । उक्त कार्यवाही करने में थाना प्रभारी जी0एस0ठाकुर, सउनि. कांताराम घिलेन्द्र, आर0 चुलेन्द्र कुरे, आर0क0 भोपसिंह साहू, आर0 लक्ष्मण सार्वा, आर0 राजेश नेताम, आर0 अजय राणा शामिल थे ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904