google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

घास जमीन में अवैध कब्जा तो कहा बनाये गौठान डुंडेरा ग्राम पंचायत की यही कहानी सरपंच हो रहे परेशान

डूडेरा में घास जमीन में अतिक्रमण करने के कारण गौठान योजना का संचालन करने में सरपंच का परेशानी बढ़ते जा रहा है।

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर पारस साहू :-गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर ग्राम डुंडेरा मे अवैध कब्जा करने वालों की संख्या लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके कारण ग्राम मे गौठान के लिए भी जगह नहीं बचा है।

गुंडरदेही ब्लॉक के अधिकांश ग्राम पंचायत में शासकीय जमीन पर अतिक्रमण आम बात हो गया है राजस्व विभाग नहीं देते ध्यान, पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक की शिकायत कलेक्टर से भी किया गया है।

बाजार पारा मे प्रीतम खूँटेल नाम के व्यक्ती द्वारा शासकीय जमीन खसरा क्रमांक 479 पर अतिक्रमण कर मकान बनाया जा रहा है लासाटोला रोड मोड़ पर शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 619 पर अवैध रूप से मकान बना रहा है ग्राम पंचायत द्वारा रोक लगाने के बावजूद उक्त व्यक्ती द्वारा कार्य चालू है ।

इस पूरे मामले को लेकर सरपंच ग्राम पंचायत डुंडेरा ने ग्राम पंचायत मीटिंग में बढ़ती अवैध कब्जा के लिए कार्यवाही की बात कही पहले जितने लोगों ने अतिक्रमण किया है उसे हटाने बोल रहे हैं पर हटा नहीं रहे हैं सभी लोगों को पंचायत से नोटिस जारी किया गया है पर नोटिस लेने से इंकार कर रहे हैं और बोलते हैं पहले से जो अतिक्रमण किया है उसे पहले हटाओ अतिक्रमण हटाने के लिए मैं अपने स्तर पर कार्यवाही कर रहा हू हमारे ग्राम में अतिक्रमण करने वाले की संख्या बहुत ज्यादा है शासकीय घास जमीन को तार और पत्थरों से घेर के रखे है पशुओं के लिए चारागन का जगह नहीं बचा है सब खेतों में चले जा रहे हैं इससे फसल खराब हो रहा है पटवारी तहसीलदार को भी कार्यवाही के लिए बोला हू कार्यवाही नहीं कर रहे हैं

अतिक्रमणकारियों के हौसले इतना बुलंद की ग्राम पंचायत के नोटिस को ग्रामीण मज़ाक समझ रहे हैं उच्च स्तरीय अधिकारियों को कार्यवाही की जरूरत है आखिर राज्य सरकार की गौठान योजना के संचालन करने में बाधा पहुंचाने वाले अधिकांश ग्राम पंचायत में यही स्थिति है जो घास जमीन अतिक्रमण के चपेट में होने के कारण शासन की योजना को संचालन करने में कई कठिनाइयों से सामना करना पड़ रहा है गुंडरदेही ब्लॉक के अधिकांश ग्राम पंचायत के सरपंच खासे परेशान नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *