google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रस्ताव गुंडरदेही के लिए लेकिन आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खुल गया अर्जुन्दा नगर में,नेताओ के निशाने पर आए क्षेत्रीय विधायक कुंवरसिंह निषाद

क्षेत्रवाद की राजनीति को हवा देगा यह अर्जुन्दा का आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल ,नदी के इस पार व उस पार के नेताओ में शुरू होगी बयानबाजी लेकिन गुंडरदेही से बाहर निकल गया यह स्कूल

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू राज्य सरकार हर नगर पंचायत एवं बड़े तहसील में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने का निर्देश व आदेश के बाद संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद के विधानसभा मुख्यालय गुंडरदेही में इंग्लिश मीडियम स्कूल न खुलकर विधायक के गृह नगर अर्जुंदा में इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलने से राजनीतिक बयानबाजी खुलकर सामने आ रहा है।

वैसे तो गुंडरदेही विधानसभा सहित ग्रामीण क्षेत्र में फोटो सेशन नेताओं की संख्या लगातार बढ़ते क्रम में है वही कांग्रेश भाजपा लगातार ताली बजा के थाली बजाकर एवं सीएम व पीएम के पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करते हैं। पर इस और किसी भी दल के नेता ने खुलकर अपनी बात नही कही है।

पुराना तहसील गुंडरदेही नाम का रह गया हैं नवीन तहसील अर्जुंदा की घोषणा होते ही अर्जुंदा नगर में राज्य सरकार के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का संचालन क्लास 1: से 11 तक ,चालू सत्र में प्रारंभ हो चुका है इधर गुंडरदेही विधानसभा मुख्यालय होने के नाते एवं सभी विभाग स्थाई रूप से संचालन होने के बाद भी आज गुंडरदेही क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम में पढ़ने वाले नवमी क्लास से बारहवीं तक के बच्चो को 10 किलोमीटर मुख्यालय से दूर अर्जुंदा सफर करने को लेकर मजबूर है। मुख्यालय के आसपास से आने वाले छात्र-छात्राओ को 20 किलोमीटर से भी ज्यादा सफर करना पड़ सकता है।

आखिर गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गुंडरदेही मुख्यालय में सभी शासकीय कार्यालय का संचालन होता है जैसे रेलवे स्टेशन, पोस्ट ऑफिस, पुलिस थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आईटीआई, उप पंजीयक कार्यालय, महिला बाल विकास विभाग ,पीएमजीएसवाई ,पीडब्ल्यूडी विभाग, एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय संचालन हो रहा है। गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के कर्मचारियों एवं किसान के बच्चों को इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई करने अर्जुंदा नगर जाना पड़ेगा, आखिर दो राजनीतिक पार्टी की लड़ाई के कारण गुंडरदेही मुख्यालय में विकास लगातार पिछड़ते जा रहा है ,इस पूरे मामले को लेकर सत्ता पक्ष पर विपक्ष के लोग सत्ता पक्ष की राजनीति में वर्चस्व बनाने वाले संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद पर आरोप लगा रहे हैं।

पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय ने कहां गुंडरदेही मुख्यालय में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल नहीं खुलने के पीछे उन्होंने विधायक पर आरोप लगाया कि विधायक अपने गृह नगर अर्जुंदा में इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलवाएं हैं। जबकि उसको गुंडरदेही मुख्यालय में स्कूल खोलना चाहिए भेदभाव कर रहे हैं।

जिला पंचायत बालोद के प्रथम महिला अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा ने कहा राज्य शासन की ओर से प्रस्तावित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल गुंडरदेही मुख्यालय में ही खुलाना था ताकि गुंडरदेही के आसपास के पढ़ने वाले बच्चे को मुख्यालय में सारी सुविधा उपलब्ध है अर्जुंदा गया वह गलत है।

जिला भाजपा के महामंत्री प्रमोद जैन ने कहा वर्तमान विधायक संसदीय सचिव ने गुंडरदेही मुख्यालय एवं गुंडरदेही क्षेत्र की जनता के साथ छल कपट कर विकास करवा रहे हैं।

पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार साहू ने कहा चुनाव के समय हर नागरिकों के जुबान में एक बात सामने आता था कि नदी के उस पार और नदी के इस पार आखिर वर्तमान विधायक ने पुराना तहसील गुंडरदेही को नजरअंदाज कर नवीन तहसील में इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलवाकर गुंडरदेही क्षेत्र वासियों के लिए छल कपट के साथ विकास करा रही है हम इसका घोर निंदा करते हैं और आने वाले समय में गुंडरदेही मुख्यालय में क्लास वन से :12 तक इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की मांग करेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं नगर पंचायत गुंडरदेही की विधायक प्रतिनिधि प्रकाश नाहटा ने कहा खोलना तो गुंडरदेही में था इंग्लिश मीडियम स्कूल को पर अर्जुंदा में कैसे खुला इसको मैं आगे पूछ कर बताऊंगा।

विधायक निधि एवं सांसद निधि के कार्य करने वाले उभरते फोटो सेशन नेताओं को इस जनहित के मामले में कोई लेना देना नहीं है, अधिकांश सफेदपोश ग्राम पंचायत में मैटेरियल सप्लाई में व्यस्त हैं।

तहसील मुख्यालय एवं गुंडरदेही विधानसभा में प्रकाश नाहटा, प्रमोद जैन, किशोरी साहू ,राजेंद्र राय ,वीरेंद्र साहू, नरेश यदु, हरीश चंद्राकर, राजेश बाफना, पूर्व विधायक राजेंद्र राय ,कांति भूषण साहू ,आलोक चंद्राकर, डॉक्टर नारायण साहू ,राम स्वरूप साहू, संजय साहू, लेख राम साहू, अश्वनी यादव ,सोना देवी देशलहरा, सुचित्रा साहू , चेमन देशमुख , हीमलेश्वरी देवांगन, तोमन साहू ,मालती जोशी, संध्या भारद्वाज, मोंटी यादव, पुष्पेंद्र चंद्राकर जैसे राजनीति में ऊंचे पहुंच रखने वालों की भीड़ तो है। पर कुछ लोग ही है। जो इस अहम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रख रहे है। खुलकर बोल रहे है।

इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद को दो बार संपर्क करने पर उन्होंने बिलासपुर मे समाजिक मीटिंग में होने के कारण उनका बयान नही मिल पाया

इंग्लिश मीडियम स्कूल के संबंध में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एमएस चौहान से बात करने पर उन्होंने कहा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का प्रस्ताव गुंडरदेही के लिए गया था पर अर्जुंदा में कैसा खुला इस संबंध में मैं कुछ नहीं कह पाऊंगा यह राज्य शासन का योजना है और वर्तमान में क्लास वन से क्लास 8 तक इंग्लिश मीडियम स्कूल चल रहा है जिसमें 5 क्लास का संचालन नहीं हो पा रहा है क्योंकि इंग्लिश मीडियम स्कूल को 4 साल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *