google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विवादित पोस्ट करने पर कार्यवाही की मांग को लेकर आवेदन दिया

डोण्डी- दिनांक 12 साथ 2021 को दल्ली राजहरा नगर पालिका के उपाध्यक्ष संतोष देवांगन के द्वारा सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी के झंडे को अपमानित करने के उद्देश्य से पोस्ट डाला गया था जिससे कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को गहरा आघात पहुंचा है इसी मामले को लेकर डौंडी मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा आज थाना प्रभारी डौंडी को संतोष देवांगन के ऊपर एफ आई आर दर्ज कर जरूरी कार्यवाही करने हेतु डोण्डी थाना में मण्डलेस सर को आवेदन दिया।जिसमे बताया गया कि दल्लीराजहरा नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन द्वारा सोशल मीडिया में अपने बाल मुंडन कराते हुए भारतीय जनता पार्टी के झंडे को जमीन में रख कर अपमानित किया गया हैं जिससे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को गहरा अघात पहुँचा है। जिस पर नियमानुसार कार्यवही करने का अनुरोध किया है जिसमे प्रमुख रूप से भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव मानकर मण्डल कोषाध्यक्ष अजय चौहान,नगर पंचायत उपाध्यक्ष रूपेश नायक,विनय जायसवाल सांसद प्रतिनिधि, ऋषभ सबरवाल सहित अन्य भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *