google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिला न्यायलय बालोद तथा तहसील स्थित व्यवहार न्यायालय गुंडरदेही दल्लीराजहरा एवं डौंडीलोहारा मे हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत आयोजित

Cg24आजतक

बालोद – हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत की शुरुवात जिला एवं सत्र न्यायालय बालोद के न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्री के o विनोद कुजूर, कुटुंब न्यायलय बालोद न्यायाधीश श्री अशोक कुमार लुनिया, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद श्री मनोज कुमार सिंह ठाकुर, मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट बालोद श्री संतोष ठाकुर, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बालोद श्री पार्थ तिवारी, प्रशिक्षु न्यायाधीश कु o कोनिका यादव, श्री गुरुप्रसाद देवांगन तथा जिला अधिवक्ता संघ बालोद अध्यक्ष श्री सुनील सोनी, अधिवक्ता संघ के सदस्य श्री के o एस o कश्यप, श्री एस. सी. पारख, श्री डी. के. साहू आदि द्वारा दीप प्रजवलित कर किया गया l
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छ oग o राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जिला न्यायाधीश श्री के o विनोद कुजूर, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के मार्गदर्शन मे दिनांक 10.07.2021 को जिला न्यायलय बालोद तथा तहसील स्थित व्यवहार न्यायालय गुंडरदेही दल्लीराझारा एवं डौंडीलोहारा मे हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत आयोजित किया गया l
हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत मे न्यायलय मे लंबित राजीनामा योग्य समस्त प्रकार के प्रकरणो एवं प्री -लिटिगेशन प्रकरणो के निराकरण हेतु जिला न्यायालय बालोद मे 04 खंडपीठ श्री के o विनोद कुजूर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री अशोक कुमार लुनिया न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री मनोज कुमार सिँह ठाकुर प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संतोष ठाकुर मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट एवं समरी प्रकरणो के निराकरण हेतु श्री पार्थ तिवारी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी को विशेष मजिस्ट्रेट के रूप मे ड्यूटी लगयी गई है l इसी तरह तहसील स्थित व्यवहार न्यायालय गुंडरदेही मे भी श्री पंकज दीक्षित न्यायायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रीमती शांतिप्रभु जैन न्यायायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दल्लीराझारा एवं श्री भूपेश कुमार बसंत न्यायायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डौंडीलोहारा मे भी खंडपीठ का गठन किया गया है l
हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत मे राजीनामा के माध्यम से 240 दाण्डिक प्रकरण,16 सिविल प्रकरण,27 चेक बाउंस,15 क्लेम का निराकरण किया जाकर कुल -14220272/-रूपये का एवार्ड पारित किया गया l इसके अतिरिक्त बैक वसूली 37 प्रकरणो का निराकरण कर कुल 989729/- रूपये का एवार्ड पारित किया गया l इस तरह नेशनल लोक अदालत मे कुल 445 मामलो का निराकरण किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *