google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सत्ता पाना हमारा लक्ष्य नहीं सदैव देश की सेवा करना हमारा कार्य है- केदार कश्यप

Cg24आजतक न्यूज़ :- भाजपा मंडल भानपुरी की कार्यसमिति बैठक रविवार को रखी गयी गयी थी, बरसात की वजह से कार्यक्रम में देर जरूर हुयी परंतु कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।
बैठक में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान की कांग्रेस सरकार सिर्फ वादा करना जानती है निभाना नहीं चाहे वह बेरोजगारी भत्ता का मामला हो, समूह की बहनों का ऋण माफी हो या शराब बंदी हो यहां तक की गंगा जल की कसम खाकर किसानों तक को छला है।

वहीं बैठक में पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हम भाजपाई हैं ,राष्ट्रवादी पार्टी के सिपाही हैं हमारा लक्ष्य कभी भी सत्ता पाना ही नहीं रहता, सरकार बनाने का हमारा मकसद सिर्फ देश सेवा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं तक को देश सेवा में प्रेरित करना है।
केदार कश्यप ने स्थानीय हल्बी भाषा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने जो 15 साल में कार्य किया है उसे कांग्रेस भी नहीं नकार सकती इसलिए तो कांग्रेस कोई कार्य नहीं करके सिर्फ और सिर्फ भाजपा के किये कार्य को अपना नाम देकर छलावा कर रही है।
भाजपा कार्यसमिति बैठक भानपुरी में जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी,उपाध्यक्ष योगेन्द्र पांडे एवं मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जनपद अध्यक्ष टिकेश्वरी मंडावी, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान,जनपद सदस्य भूषण गुप्ता,भोलाराम कश्यप,खुलेश्वर कश्यप,तीरनाथ ,वरिष्ठ भाजपाई दिलिप पानीग्राही,यशवंत ठाकुर, भास्कर जोशी, प्रवीण सांखला, शेख असगर, राजेश सागर,किसान मोर्चा के अध्यक्ष फकीर कश्यप,युवा मोर्चा अध्यक्ष तुलसु कश्यप,कोषाध्यक्ष लुदर सेठिया सहित किसन सेन, शेख सिराज्जुदीन, खितेश मौर्य, दिपक गुप्ता, अशोक राव एवं पूरे भानपुरी मंडल के भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *