
राजनांदगांव :- भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जयंती अवसर पर जिला संयोजक दीपक चौहान व सह संयोजक मनोज निर्वाणी के नेतृत्व में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अपने तय कार्यक्रम के दौरान गंडई मंडल व खैरागढ़ ग्रामीण मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में क्या क्या कार्य झुग्गी वासियों के लिये किया जा सकता है । इस पर आगामी दिनो मे प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की योजना बनी। तत्पश्चात दोनों मंडलों में पौधारोपण का कार्य किया गया। उक्त अवसर पर गंडई मंडल से जिला भाजपा मंत्री अनिल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री दुजे राम वर्मा, उपाध्यक्ष लीलाराम साहू, जिला महामंत्री किसान मोर्चा खम्मन ताम्रकार, जिला कार्यकारिणी सदस्य विक्की अग्रवाल, पार्षद यतीष कुंजाम, पूर्व महामंत्री झुग्गी झोपड़ी रमेश सोनवानी व खैरागढ़ ग्रामीण मंडल से अध्यक्ष नूनकरण साहू, पूर्व सरपंच पीलू दास साहू, बुधराम साहू, राजेश साहू , छन्नु लाल साहू, लीला राम साहु, चरण चंदेल, टेकराम निषाद, कमलेश वर्मा उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904