google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

वजन त्योहार कार्यक्रम में पार्षद माया जयेश ठाकुर शामिल हुई

cg24आजतक

डौंडी लोहारा — स्थानीय नगर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 06, 04, 01, 05 तथा वार्ड 15 में एकीकृत होकर टिकरापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में वजन त्यौहार मनाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 06 की पार्षद माया जयेश ठाकुर, पार्षद अशोक चिनाप, पार्षद ममता शर्मा तथा समाजसेवी दिनेश जैन तथा सुपरवाइजर आर .भुआर्य भी उपस्थित रहे | इस अवसर पर बच्चों का वजन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई। इस त्यौहार के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रोत्साहित करके आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के बच्चों को बुलाया जा रहा है एवं छोटे एवं 18 साल तक के बच्चों का वजन और लंबाई मापा गया। बच्चों में कुपोषण की स्थिति का पता लगाने के लिए वजन त्यौहार की शुरूआत हो गई है। वजन त्यौहार के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए पांच वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में बुलाकर उनका वजन लिया गया और पोषण स्तर की जांच की गई। साथ ही बच्चों में बौनापन और दुर्बलता की जांच की गई। इस दौरान 11 से 18 वर्ष की किशोरी बालिकाओं की हिमोग्लोबिन लेवल की भी जांच की गई। एवं सभी बच्चों को स्वास्थ्य सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है, जिसमें उनके पोषण संबंधी जानकारी नाप,वेट एवं हिमोग्लोबिन के द्वारा की गई जांच की जानकारी उपलब्ध रहती है और यह प्रमाण पत्र पूर्णता प्रमाणित हो करके उनके पालक गणों को दिया जा रहा है, इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में अत्यधिक आधुनिक संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है, एवं जांच के लिए नवीन पद्धति के मापन यंत्रों को लगाया गया है, जिसमें लगभग 96 बच्चों और 108 किशोरी बालिकाओं की जांच की गई |इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता .,कांति निषाद, मंजूषा पांडेय, हेमिन सिन्हा,अंजुम बेगम,प्रभा बाई सिन्हा सहायिका लीला बाई,हीरा देवी राजपूत, अमरीका यादव,रामेश्वरी यादव, रानी यादव बच्चे पालक गण उपस्थित रहे | उक्त कार्यक्रम सुपरवाइजर आर. भुआर्य के मार्ग निर्देशन में सम्पन्न हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *