Cg24आजतक :- मनोज दुबे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ भाजपा छत्तीसगढ़ ने जिला कलेक्टर बालोद को यह शिकायत कर कहा व मांग किया है। कि दल्ली राजहरा नगर पालिका द्वारा पूर्व में लगभग 30 से 40 लाख रुपये की लागत से टाउन हॉल का निर्माण कराया गया था जो कि पैसे के अभाव में ठेकेदार द्वारा पूर्ण नही किया था और अधूरा निर्माण हुवा था ।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा नगरीय निकायों को 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई तो इस अधूरे टाउन हाल के निर्माण को पूर्ण कराने हेतु उस समय के कोंग्रेश पार्टी के अध्यक्ष काशी राम निषाद द्वारा शाशन द्वारा अधिकृत आर्किटेक्ट से नगर पालिका के उक्त टाउन हॉल को पूर्ण कराने हेतु अपूर्ण टाउनहाल को दिखाकर प्राकलन बनवाया गया था
आर्किटेक्ट द्वारा अपूर्ण टाउनहाल को पूर्ण करने हेतु लगभग 78 लाख का प्राकलन तैयार किया गया उसके उपरांत नगर पालिका द्वारा सक्षम अधिकारी से इसकी प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति लेकरअधूरे टाउन हाल को पूर्ण करने हेतु नगर पालिका सब इंजीनियर द्वारा online निविदा डाली गई |
निविदा खुलने के बाद नगर पालिका के उसी सब इंजीनियर द्वारा उक्त टाउन हॉल को जर्जर घोषित कर उसके आधे हिस्से को गिरा कर उस पर लगे ट्रस ओर खिड़की दरवाजो को कबाड़ी में बेच कर संसोधित प्राकलन बनाकर उसी स्थान पर 78 लाख की लागत से नवीन भवन का निर्माण कराया जा रहा है। नवीन टाउन हॉल निर्माण भी 78 लाख की लागत से पूर्ण होना संभव प्रतीत नही हो रहा है। अपूर्ण टाउन हॉल को जो जर्जर बोल कर उसके आधे हिस्से को तोड़ा गया सक्षम अधिकारी से उसकी स्वीकृत ली गई या नही
महोदय जी अपूर्ण टाउन हॉल को पूर्ण कराने के लिये जो निविदा निकली गई उसको किस सक्षम अधिकारी के आदेश से नवीन भवन का निर्माण करवाया जा रहा है
महोदय जी नगर पालिका सब इंजीनियर के अनुशार अगर अपूर्ण टाउन हॉल जर्जर था तो शासकीय भवन को जर्जर घोषित कर तोड़े जाने का जो प्रावधन है क्या उन शासकीय प्रावधनों का पालन किया गया या नही। अपूर्ण टाउन हॉल को पूर्ण करने हेतु जो निविदा निकली गई थी उसे नवीन भवन बना कर अपनी वाहवाही लूटने के चक्कर मे जो शासन को जो अतिरिक्त राशि लगेगी उसकी भरपाई कौन करेगा जब आर्किटेक्ट ने उक्त भवन को उसी सब इंजीनियर की देख रेख में ही उसका प्राकलन बनाया था तो उस समय सब इंजीनियर ने उस पर आपत्ति दर्ज क्यो नही की
महोदय जी किस सक्षम अधिकारी के आदेश से निविदा खुलने के बाद निविदा के स्वरूप को बदल कर कार्यदेश के विपरीत कार्य करवाया गया है । यदि बिना शासकीय नियमो का पालन किये बिना अपूर्ण टाउन हॉल को तोड़ा गया है तो हमारे द्वारा दिये गए तथ्यों की उच्च स्तरीय जांच कर शासन को नुकशान पहुचाने वाले सम्बंधित अधिकारियों से वशूली की कार्यवाही की जाए।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904