google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिला पंचायत ceo डॉ रेणुका श्रीवास्तव ने आज गुंडरदेही जनपद के सभी शाखाओं के रजिस्टर, माप पुस्तिका व अन्य फाइलों का अवलोकन किया

Cg24आजतक न्यूज :-आज डॉ. रेणूका श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बालोद द्वारा कार्यालय जनपद पंचायत गुण्डरदेही में समस्त शाखाओं के रजिस्टर एवं महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत संपादित किये जाने वाले मस्टर रोल ट्रैंकिंग रजिस्टर, माप पुस्तिका रजिस्टर, सामग्री रजिस्टर, कैश बुक रजिस्टर एवं कार्य फाईल आदि रजिस्टर एवं पजीयों का अवलोकन किया गया तथा आवश्यकता अनुसार दिशा निर्देश दिया गया। इसके उपरांत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा विकासखण्ड गुण्डरदेही क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत डुड़िया में 18568 के अंतर्गत नाला गहरीकरण, गौठान निर्माण कार्य, चारागाह विकास कार्य का निरीक्षण किया गया तथा ग्राम पंचायत डुड़िया में चल रहे ग्रामसमा में उपस्थित रहकर ग्रामसभा कार्यवाही रजिस्टर एवं मनरेगा अंतर्गत संघरित 7 पंजीयों का अवलोकन किया गया।| ग्रामीणों द्वारा गौठान एवं चारागाह में पानी की समस्या से अधिकारी को अवगत कराया गया जिससे मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा निराकरण करने हेतु आश्वासन दिया गया तथा गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठान में तत्काल गोबर खरीदी की कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये।

इसके उपरांत ग्राम पंचायत मोहंदीपाट में मनरेगा अंतर्गत निजी कुंआ निर्माण कार्य, निजी कक्‍्कुट शेड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया तथा मनरेगा अंतर्गत संधारित पंजीयों का अवलोकन किया गया। उक्त दौरा कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत्त बालोद के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत गुण्डरदेही, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग गुण्डरदेही, उप अभियंता एवं सकनीकि सहायक ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक तथा ग्रामीणों की उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *