cg24 आजतक न्यूज़
बालोद शहर के लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर दी अपनी सहभागिता
कोरोना के रोकथाम के उपाय एवं टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए कराई गई रंगोली प्रतियोगिता

आज हमारा बालोद हो यह हमारा छत्तीसगढ़ यह हमारा देश जो नुकसान कोरोना कालखंड में हम लोगों ने देखी है सुनी है आने वाली तीसरी लहर से पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इस उद्देश्य से इस रंगोली प्रतियोगिता को कराया कि हम अपना टीकाकरण कराएं और कोरोना के प्रति सजग रहें और उन सब का प्रयोग करें जिससे हमें कोरोना ना हो और हम सुरक्षित रहेंगे तो हमारा शहर सुरक्षित रहेगा और शहर सुरक्षित रहेगा तो हमारा देश सुरक्षित रहेगा इसी उद्देश्य को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल के अध्यक्ष कमलेश वाधवानी के नेतृत्व में शहर में रंगोली प्रतियोगिता कराई गई जिसमें 40 प्रतिभागियों को प्रवेश दिया गया जिसमें प्रवेश निशुल्क था जिसमें प्रथम पुरस्कार 3000 द्वितीय पुरस्कार 1501 एवं तृतीय पुरस्कार 701 रुपया रखा गया था
निर्णायक की भूमिका में श्री संजीव सोनी एवं श्री धीरज शर्मा को रखा गया था निर्णय को कुछ दिन पश्चात एक समारोह में घोषित किया जाएगा

शहर युवा मोर्चा के अध्यक्ष कमलेश वाधवानी ने बताया कि हम लोगों ने 40 लोगों को प्रतिभागी बनाया था और सुबह 11:00 बजे से ही हम निर्णायक गण के साथ शहर के लगभग वार्डो से आई सूची के हिसाब से उनके घर जाकर उनकी रंगोलियां को निर्णायक गणों ने देखा और यह देखने को मिला कि इस शहर में कोरोना के प्रति जागरूकता को जगाने की आवश्यकता है सभी ने पूरे शहर में इस कार्यक्रम को सराहा गया हम लोगों ने इसी उद्देश्य से इस कार्यक्रम को कराया था कि आने वाली तीसरी लहर से पहले हम अपने शहर बालोद को सुरक्षित कर सके लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर सकें इस एक छोटे से प्रयास में मिले शहर के सहयोग के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं।

आज के इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव,शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,शहर मंडल के कमल पंपलिया,नरेंद्र सोनवानी,अमित चोपड़ा,अजय बाफना सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप साहू भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल महामंत्री सुप्रीत शर्मा व राहुल सोनी,युवा मोर्चा के शहर उपाध्यक्ष कमल बजाज युवा मोर्चा के शहर मंत्री जागेश्वर ढीमर, राम नेताम युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष प्रशांत जैन,
युवा मोर्चा के मुदित जैन, देवेंद्र यादव ईश्वर ठाकुर, विराट राजपूत, हर्ष योगी समर राजपूत,रूपेश सोनकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904